लगातार बारिश से सरायकेला सिविल कोर्ट परिसर टापू बना, जनजीवन अस्त-व्यस्त

नगर पंचायत के उपाध्यक्ष ने विभागीय अधिकारियों को जलजमाव के लिए जिम्मेवार बताया

जमशेदपुर: सरायकेला जिले में पिछले 24 घंटों से हो रहे रुक- रुक कर बारिश के कारण जनजीवन अस्त- व्यस्त हो गया है। बारिश के साथ तेज हवाओं ने जहां सिहरन बढ़ा दी है, वहीं जिले में बाढ़ का खतरा भी मंडराने लगा है।

जिले से होकर गुजरनेवाली प्रमुख नदियों के जलस्तर में तेजी से बढोतरी हो रही है।

जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

उधर, विभागीय उदासीनता के कारण एकबार फिर से सरायकेला सिविल कोर्ट टापू में तब्दील हो गया है।

शनिवार को कोर्ट में न्यायिक कार्य कैसे होंगे यह चिंता का विषय है।

बता दें कि जिला बार एसोसिएशन और नगर पंचायत के उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी की मांग पर पिछले साल उपयुक्त ने सिविल कोर्ट में होनेवाले जलजमाव को दुरुस्त करने का जिम्मा भवन निर्माण विभाग को दिया था।

इसका प्राक्कलन बना और काम शुरू हुआ, मगर डीपीआर में त्रुटि और काम की धीमी गति के कारण बारिश होते ही जिला कोर्ट फिर से टापू में तब्दील हो गया है।

Seraikela civil court waterlogging
सरायकेला सिविल कोर्ट परिसर में जलजमाव।

शनिवार को कोर्ट परिसर में फिर से जलजमाव देख नगर पंचायत के उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने सीधे- सीधे विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कठोर कार्रवाई की मांग उपयुक्त से किये जाने की बात कही है।

उन्होंने विभाग पर गलत डीपीआर बनाकर काम करने और धीमी गति से काम करने का आरोप लगाया है।

श्री चौधरी ने बताया कि कोर्ट परिसर में जलजमाव की समस्या को देखते हुए परिसर को ऊंचा किया जाना है, लेकिन भवन निर्माण विभाग द्वारा प्राक्कलन में परिसर को ऊंचा करने से संबंधित किसी प्रकार की योजना नहीं है।

इस अनुपयोगी प्राक्कलन (DPR) व भवन विभाग के अभियंताओं की लापरवाही से सरायकेला सिविल कोर्ट जैसा महत्वपूर्ण संस्थान का तालाब में तब्दील होना बेहद शर्मनाक है।

श्री चौधरी ने उपायुक्त से भवन विभाग के संबंधित लापरवाह अभियंताओं पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

सरायकेला सिविल कोर्ट टापू में तब्दील।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में 11-12 अप्रैल को राष्ट्रीय मागे महोत्सव होगा

जमशेदपुर के गोपाल मैदान में 11-12 अप्रैल को राष्ट्रीय मागे महोत्सव आयोजित होगा जहां देशभर के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

नई दिल्ली: बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ तब आया जब Nitish Kumar ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली।...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

मानगो में 19 अप्रैल को विशाल हिंदू सम्मेलन, एकता और सामाजिक समरसता पर रहेगा जोर

जमशेदपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में समाज को संगठित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने माँ कामाख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखण्ड वासियों की खुशहाली की कामना की

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम के गुवाहाटी स्थित शक्तिपीठ माँ कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने माँ के चरणों में शीश...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत