जेएऩएसी ने ‘हर घर तिरंगा’ संदेश के साथ प्रभात फेरी निकाली

जमशेदपुर: आजादी का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान का संदेश लिए जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति की ओर से रविवार को प्रभात फेरी निकाली गयी।

यह प्रभात फेरी शहर के सभी प्रमुख स्थलों से होकर गुजरी और इस क्रम में इसमें शामिल लोगों ने शहरवासियों को हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

इस संबंध में जमशेदपुर अक्षेस के कार्यपालक पदाधिकारी संजय कुमार ने शहरवासियों से आजादी का अमृत महोत्सव पूरे जोश के साथ मनाने और हर घर तिरंगा फहराने के साथ शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग की अपील की।

JNAC prabhat pheri
जेएनएसी की प्रभात फेरी।

प्रभात फेरी के दौरान लोग हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय का नारा लगाते रहे।

इस प्रभात फेरी में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के सभी पदाधिकारी, कर्मचारी एवं सफाई कर्मियों के साथ संवेदक और आम नागरिकों ने हिस्सा लिया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

धुर्वा बिजली स्टेशन में संदिग्ध लिफाफा मिलने से हड़कंप

रांची के धुर्वा बिजली सब स्टेशन में संदिग्ध लिफाफा और कारतूस मिलने से दहशत फैली, पुलिस उग्रवादी कनेक्शन समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

गढ़वा में सड़क पर हुई अनोखी शादी, बिना बारात सिंदूर

गढ़वा में पुलिस छापेमारी के बाद चार जोड़ों ने थाने के बाहर सड़क पर बिना रस्मों के सिंदूर भरकर शादी की, घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा में है।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

दो-चार दिनों में ट्रेनों की लेटलतीफी दूर कर जनता में विश्वास जगाएं : सरयू राय

टाटानगर जंक्शन पर ट्रेनों के विलंब को डीआरएम ने माना; कारणों का किया खुलासा, ट्रेनों की लेटलतीफी के आंकड़ों का विश्लेषण होगा, सोमवार को...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने माँ कामाख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखण्ड वासियों की खुशहाली की कामना की

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम के गुवाहाटी स्थित शक्तिपीठ माँ कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने माँ के चरणों में शीश...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत