कदमा में 3 साल की बच्ची नदी में डूबी, गोताखोर लगाये गये

जमशेदपुर: जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 3 की रहने वाली 3 वर्षीया अनन्या गुरुवार को नदी में डूब गयी। गोताखोरों की मदद से बच्ची को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है पर बच्ची का अब तक कुछ भी नहीं पता चल पाया है।

अनन्या अपनी एक सहेली के साथ नदी के किनारे छठ घाट पर खेल रही थी। इसी बीच दोनों नदी में उतर गए।

अनन्या नदी में कैसे डूबी यह किसी ने नहीं देखा। जब अनन्या के साथ खेल रही बच्ची ने अनन्या के परिजनों को घर में जाकर जानकारी दी तब परिजनों को घटना के संबंध में जानकारी हुई।

बच्ची के नदी में डूबने की खबर के बाद जमा स्थानीय निवासी।

रोते बिलखते अनन्या की मां भी नदी में कूद गई। पर स्थानीय लोगों ने किसी तरह से उसकी मां को बचा लिया। फिलहाल गोताखोरों की मदद से अनन्या को खोजने का प्रयास किया जा रहा है। पर अब तक अनन्या का कुछ भी नहीं पता चल पाया।

वहीं परिजनों ने बताया कि उन्हें उनकी बच्ची के डूब जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। पर बच्ची को डूबते किसी ने नहीं देखा है। फिलहाल बच्ची को गोताखोरों की मदद से खोजा जा रहा है।

दूसरी तरफ घटना की जानकारी मिलते ही कदमा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई।

कदमा के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 3 की रहने वाली 3 वर्षीय बच्ची नदी में डूबी है जिसे खोजने का प्रयास किया जा रहा है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मथुरा नाव हादसा: यमुना में पलटी नाव, 10 श्रद्धालुओं की मौत

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार को यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पलट गई, जिससे 10 लोगों की मौत...

जमशेदपुर में मछलियों की मौत की उच्चस्तरीय जांच हो, विधायक सरयू राय ने उठाए प्रदूषण पर सवाल

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से बाबुडीह के पास स्वर्णरेखा नदी और धातकीडीह तालाब में बड़ी...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

रामगढ़ में पुलिस-मुठभेड़, दुबे गिरोह का सदस्य घायल

रामगढ़ के भूरकुंडा में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में दुबे गिरोह का सदस्य सनी सिंह घायल हुआ, हथियार भी बरामद किए गए।

एमजीएम में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, सेवाएं हुईं बहाल

जमशेदपुर: महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमजीएम) में सोमवार सुबह से जारी जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल आखिरकार समाप्त हो गई। अस्पताल प्रबंधन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत