महिला के शव को लेकर हंगामा, परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया

जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत टिनप्लेट अस्पताल में एक विवाहित महिला के शव को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। मृतका के मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

मृतका का ससुराल गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती में है। उसका शव शुक्रवार को टिनप्लेट अस्पताल में मिला जहाँ मायके वालों ने पहुँचकर हंगामा किया और मृतका के पति आर सिंह व उसके घरवालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए शव ले जाने से इंकार कर दिया।

मृतका के परिजनों ने बताया कि दो वर्ष पूर्व ही मृतका की शादी हुई थी और लगातार ससुराल वाले उसे प्रताड़ित किया करते थे। उसके दो बच्चे भी हैं।

उन्होंने कहा की पहले उसकी हत्या की गई, फिर साजिश के तहत उसे अस्पताल मे भर्ती करवाया गया और फिर उसके पति वहाँ से फरार हो गये।

उन्होंने कहा कि यह घटना सीसीटिवी फुटेज में भी कैद है और अस्पताल प्रबंधन ने भी ऐसा ही बयान दिया है।

मृतका के पति आर सिंह होमगार्ड जवान है और पीसीआर वैन का चालक है।

पुलिस ने सुबह होने पर मायके वालों को इसकी सूचना दी थी।

फिलहाल ससुराल वाले फरार हैं और पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

चाकुलिया का वृद्ध ‘रामलाल’ हाथी पश्चिम बंगाल में घायल, हालत गंभीर

चाकुलिया : चाकुलिया वन क्षेत्र में ‘रामलाल’ नाम से प्रसिद्ध सबसे उम्रदराज हाथी इन दिनों गंभीर संकट में है। जानकारी के अनुसार, यह हाथी...

रेलवे की नई पेंशन नीति और निजीकरण के खिलाफ आंदोलन तेज, युवा रेलकर्मियों से जुड़ने की अपील

बिलासपुर में एनएफआईआर के तीन दिवसीय वार्षिक अधिवेशन में उठी पुरानी पेंशन बहाली और निजीकरण रोकने की मांग यूनियन की प्रमुख मांगें: बैठक में यूनियन ने...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

एनएमएल में इंडस्ट्रियल पीएचडी की शुरुआत, मशीनों की सेहत पर एआई-डेटा एनालिसिस पर जोर

जमशेदपुर में आरएलए-2026 का समापन, उद्योग और शिक्षा के बीच मजबूत तालमेल पर बल, उद्योगों की भारी मशीनों की उम्र के आकलन पर केंद्रित...

पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पूर्वी सिंहभूम के अध्यक्ष बने बृजकिशोर सिंह व महामंत्री सुशील कुमार सिंह

जमशेदपुर : बारीडीह स्थित शकुन्तला उद्यान सभागार में रविवार को पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पूर्वी सिंहभूम की वार्षिक आम बैठक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत