जुस्को से आसान पानी कनेक्शन के लिए बस्तीवासी धरने पर बैठे

जमशेदपुर: जमशेदपुर के पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में जुस्को और जेएनएसी द्वारा पानी के कनेक्शन लेने की प्रक्रिया को इतना जटिल कर दिया गया है कि परेशान बस्तीवासी भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में बिष्टुपुर स्थित जुस्को के सेंट्रल वाटर टावर गेट के समक्ष एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन पर बैठ गये हैं और निष्कर्ष नहीं निकलने पर जुस्को के मेन कार्यालय को जाम करने की चेतावनी दे रहे हैं।

उनका कहना है कि जमशेदपुर के छाया नगर, चंडी नगर, किशोरी नगर, निर्मल नगर मानन बस्ती जैसे क्षेत्रों में पानी के लिए त्राहिमाम मचा हुआ है।

उनका कहा कि लोगों से पानी कनेक्शन के नाम पर ₹15000 से ऊपर की मांग की जा रही है, साथ ही पानी कनेक्शन को लेने के लिए सैप नंबर अनिवार्य कर दिया गया है।

उनके अनुसार ऐसे में गरीब आर्थिक रूप से कमजोर लोग पानी का कनेक्शन नहीं ले पा रहे हैं जिससे आक्रोशित लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर बिष्टुपुर स्थित जुस्को के सेंट्रल वाटर टावर गेट के समक्ष सांकेतिक प्रदर्शन किया।

इसके बारे में जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी के पवन अग्रवाल ने बताया कि पूर्व की सरकार द्वारा 3540 रुपए में केवल आधार कार्ड के साथ नया कनेक्शन दिया जाता था।

पर 2019 के बाद से पानी के कनेक्शन को लेने के लिए प्रक्रिया काफी जटिल कर दी गई है।

सैप नंबर अनिवार्य कर दिया गया है सैप नंबर अनिवार्य करने के बाद उसमें भी गड़बड़ी हो रही है।

चार से पांच बार फॉर्म जमा करना पड़ रहा है, जिसके बाद 15000 से ऊपर की राशि जमा करनी होगी, तब जाकर लोगों को पानी का कनेक्शन मिलेगा।

उन्होंने बताया कि किसी से 20,000 किसी से 40,000 किसी से 18,000 इस तरह से पैसा लिया जा रहा है और सैप नंबर देने में भी अनियमितता हो रही है।

उन्होंने कहा कि ऐसे में गरीब जनता कहां जाएगी।

उन्होंने कहा कि अगर निष्कर्ष नहीं निकला तो वे सभी जुस्को के मुख्य कार्यालय का घेराव करेंगे।

Bustee residents sit on dharna at Jusco water tower for easy water connection process.

 

 

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मारवाड़ी समाज साकची श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार को मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता व सरायकेला नप के अध्यक्ष मनोज चौधरी को...

जमशेदपुर : साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार 7 अप्रैल की संध्या 5.30 मारवाड़ी समाज जमशेदपुर के द्वारा मानगो नगर निगम की प्रथम...

मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने त्यागी सरकारी सुविधाएं, मानदेय भी राहत कोष में किया दान

='फिजूलखर्ची पर रोक और सादगी से काम, कार्यभार संभालते ही मेयर ने निगम प्रशासन को जारी किए सख्त निर्देश जमशेदपुर: मानगो नगर निगम की नवनिर्वाचित...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सारंडा में आईईडी ब्लास्ट, कोबरा 205 बटालियन का जवान घायल, एयर लिफ्ट कर भेजा जा रहा रांची

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के छोटानगरा थाना क्षेत्र स्थित सारंडा वन क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान आईईडी...

सड़क दुर्घटनाओं के नाम रहा बुधवार : कांदरबेड़ा में हाईवा चालक और बहरागोड़ा में टेंपो चालक की मौत

बहरागोड़ा के खण्डामौदा पेट्रोल पंप के सामने दुर्घटना में टेंपो चालक की मौत,पांच लोग हुए घायल, घायलों का बहरागोड़ा अस्पताल में चल रहा इलाज जमशेदपुर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत