डोबो के सतनाला डैम में डूबने से 19 वर्षीय युवक की मौत

जमशेदपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के डोबो स्थिति सतनाला डैम में एक बड़े हादसे की सूचना मिली है। इस सूचना के अनुसार एक 19 वर्षीय युवक दानिश सिद्दीकी नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार, दानिश अपने परिवार का सबसे छोटा बेटा था। वह इंटर का छात्र था और कपाली के डांगरडीह का रहने वाला था।

घटना की सूचना मिलने के बाद काफी संख्या में ग्रामीण सतनाला डैम पहुंचे थे।

जानकारी के अनुसार दानिश सिद्दीकी सुबह छह बजे नमाज पढ़ने के बाद डांगरडीह के ही रहने वाले अपने छह अन्य दोस्तों के साथ सतनाला डैम नहाने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया तथा डूब गया।

इसके बाद उसके दोस्तों ने दानिश के घरवालों को इसकी सूचना दी।

आनन-फानन में दानिश के घर वाले कपाली पुलिस को लेकर मौके पर पहुंची। कपाली पुलिस ने चार स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद दानिश के शव को ढूंढ निकाला

पुलिस ने मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया।

घटना के बाद मृतक दानिश के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा उसके दोस्त काफी मायूस हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

फेक एनकाउंटर मामले में मुख्यमंत्री माफी मांगें : तेजस्वी यादव

पटना, 20 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भोजपुर जिले के...

प्रधानमंत्री मोदी किसानों को सशक्त, समर्थ स्वावलंबी बनाने के लिए संकल्पबद्ध है: राजकुमार चाहर

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राजकुमार चाहर ने शनिवार पश्चिम बंगाल के हुगली जिले से पीएम किसान...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

ZRUCC की 106वीं बैठक में सांसद बिद्युत बरण महतो ने उठाए रेल यात्रियों के अहम मुद्दे

कोलकाता : कोलकाता के ताज बंगाल होटल में बुधवार को दक्षिण पूर्व रेलवे की क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (ZRUCC) की 106वीं बैठक सांसद...

कोल्हान में सड़क हादसों का कहर जारी, मानगो में मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की बस की चपेट में आकर मौत

जमशेदपुर : कोल्हान में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों के बीच शनिवार सुबह एक और दर्दनाक दुर्घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत