दलितों, आदिवासियों व पिछड़ों का उत्थान हमारी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री ने मांझी परगना महाल के सम्मेलन में भाग लिया, गलवान के शहीद गणेश हांसदा की मां को नियुक्ति पत्र सौंपा

जमशेदपुर: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को घाटशिला पहुंचे, जहां उन्होंने मांझी परगना महाल के दो दिवसीय सम्मेलन में शिरकत की।

इस सम्मेलन में न केवल झारखंड, बल्कि देश के कोने-कोने में फैले आदिवासी संथाल समुदाय के लोगों एवं बांग्लादेश एवं नेपाल के भी संथाली समाज के लोगों ने शिरकत की।

मुख्यमंत्री ने संथाली भाषा में सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा भारत में आदिवासियों में सबसे ज्यादा जनसंख्या संथाली समुदाय की है।

उन्होंने कहा कि दलितों, आदिवासियों और अन्य पिछड़ी जातियों के लिए राज्य में अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। बस उन्हें समझने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आदिवासियों के लिए बैंक से लोन का प्रावधान काफी सरल किया है, ताकि आदिवासी समुदाय आगे बढ़कर अपने विकास का मार्ग प्रशस्त कर सके।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार झारखंड के हर तबके के दलित छात्र- छात्राओं के लिए विदेशों में पढ़ने के लिए छात्रवृत्ति योजना चला रही है। जेपीसी का रिजल्ट निकालने के लिए पहले कई-कई साल लगते थे, अब वर्तमान सरकार ने ऐसा प्रावधान किया है कि चंद महीनों में ही जेपीसी का रिजल्ट जारी हो रहा है।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने गलवान के शहीद गणेश हांसदा की मां को नियुक्ति पत्र सौंपा।

मौके पर मौजूद राज्य के मंत्री बन्ना गुप्ता एवं चंपई सोरेन ने भी सभा को संबोधित किया।

कार्यक्रम में बहरागोड़ा, पोटका, घाटशिला और जुगसलाई के विधायक भी मौजूद रहे।

वहीं देश के कोने-कोने से जुटे संथाल समुदाय के प्रतिनिधियों का मुख्यमंत्री सहित दोनों मंत्रियों एवं विधायकों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मांझी परगना महाल, घाटशिला में भाग लिया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में तेली साहू महासभा की आमसभा, जिला कमेटी पर वित्तीय अनियमितता के आरोप

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित जानकी भवन कुम्हारपाड़ा में रविवार को अखिल भारतीय तेली साहू महासभा की आमसभा आयोजित हुई, जिसमें वर्तमान जिला...

महिला सशक्तिकरण की नई दिशा : नारी शक्ति वंदन अधिनियम से मजबूत होगा भारतीय लोकतंत्र

जमशेदपुर : विधायक पूर्णिमा साहू ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 को भारतीय लोकतंत्र के लिए एक ऐतिहासिक पहल बताया। उन्होंने कहा कि यह...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

चतरा के अनुसूचित जाति प्राथमिक आवासीय विद्यालय की नाबालिग छात्रा गर्भवती, प्रशासन में हड़कंप

सरकारी हॉस्टल में रह रही थी छात्रा, जांच तेज; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, कड़ी सुरक्षा के बावजूद कैसे हुई घटना? जिला प्रशासन और...

यात्री ट्रेनों की देरी पर टाटानगर में धरना शुरू

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों की देरी के खिलाफ सरयू राय के नेतृत्व में धरना शुरू, यात्रियों ने रेलवे पर मालगाड़ियों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत