हेमंत सोरेन ने खरसवाँ के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

मुख्यमंत्री ने कहा है कि वर्तमान सरकार राज्य के शहीदों के चिन्हीकरण को लेकर गंभीर है। राज्य चिन्हीकरण आयोग बेहतर तरीके से काम कर रहा है।

खरसावाँ: राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को खरसावां शहीद स्थल पहुंच 1 जनवरी 1948 को खरसावां गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान मंत्री बन्ना गुप्ता, चंपई सोरेन, जोबा मांझी, सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, ईचागढ़ विधायक सविता महतो, चाईबासा विधायक दीपक बिरुआ, मझगांव विधायक नीरल पूर्ति आदि मौजूद रहे. जहां सभी ने बारी-बारी से खरसावां गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

वहीं मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खरसावां को वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की बात कही।

उन्होंने कहा, कि शहीद स्थल को विकसित करने के लिए राज्य सरकार की ओर से 16.50 करोड योजना की स्वीकृति दी गई है, जिसमें मल्टीपर्पज हॉल का भी निर्माण कराया जाएगा।

वहीं उन्होंने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा पिछली सरकारें शहीदों को सम्मान देने के मामले में गंभीर नहीं रही, यही कारण है कि राज्य के शहीदों का चिन्हीकरण अब तक नहीं हो सका है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार राज्य के शहीदों के चिन्हीकरण को लेकर गंभीर है। राज्य चिन्हीकरण आयोग बेहतर तरीके से काम कर रहा है।

जल्द ही आयोग राज्य के शहीदों का चिन्ही करण कर उन्हें उचित सम्मान और उनके परिजनों को मुआवजा और नौकरी देने का काम करेगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिष्टुपुर में ऑटो-रैपिडो चालकों का उग्र प्रदर्शन, कम किराए के विरोध में सोमवार को बंद का ऐलान

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में ऑटो और रैपिडो चालकों ने घटती किराया दरों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। चालकों का कहना है...

जमशेदपुर में तेली साहू महासभा की आमसभा, जिला कमेटी पर वित्तीय अनियमितता के आरोप

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित जानकी भवन कुम्हारपाड़ा में रविवार को अखिल भारतीय तेली साहू महासभा की आमसभा आयोजित हुई, जिसमें वर्तमान जिला...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

आदित्यपुर में भाजपा नेता के घर फायरिंग मामले का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आशियाना रोड, सालडीह बस्ती में भाजपा नेता सपन दास के घर पर हुई फायरिंग के...

बारिश की मार: जमशेदपुर में सब्जियों के दाम आसमान पर, आम आदमी बेहाल

JAMSHEDPUR:लगातार हो रही बारिश ने हरी सब्जियों की कीमतों में अचानक उछाल ला दिया है। पिछले एक सप्ताह में बाजारों में सब्जियों के दाम...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत