टाटा-कांड्रा मार्ग पर अपराधियों ने युवक कोे गोली मारकर घायल किया

जमशेदपुर: सरायकेला जिले के सरायकेला थाना अंतर्गत टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग पर चाडरी के समीप अज्ञात अपराधियों ने कोर्ट से लौट रहे युवक को गोली मार दी गोली युवक के कंधे में लगी है।

गोलीकांड में घायल युवक की पहचान आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती निवासी कलीम खान के रूप में हुई है। कलीम खान कई मामलों में अभियुक्त कादिम खान का भाई बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

घायल कलीम का इलाज टाटा मुख्य अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

बुधवार दोपहर सरायकेला से लौटने के क्रम में पहले से घात लगाए अपराधियों ने बाइक से जा रहे कलीम खान को गोली मार दी।

गोली कलीम खान के कंधे में लगी है।

इसी दौरान जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश एवं अधिवक्ता अंबिका चरण पाणी उधर से गुजर रहे थे और कांड्रा थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी थी।

सबने मिलकर घायल कलीम खान को टाटा मुख्य अस्पताल भिजवाया।

वहीं गोली चलने की सूचना मिलते ही सरायकेला एसडीपीओ हरविंदर सिंह और थाना प्रभारी मनोहर कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने घटनास्थल से कलीम खान का बाइक, हेलमेट और एक खोखा बरामद किया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

गढ़वा में होटल छापेमारी, 14 जोड़े पकड़े गए

गढ़वा में पुलिस छापेमारी में 14 जोड़े पकड़े गए, तीन होटल सील किए गए और नाबालिग मिलने से जांच तेज हो गई।

यात्री ट्रेनों की देरी पर टाटानगर में धरना शुरू

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों की देरी के खिलाफ सरयू राय के नेतृत्व में धरना शुरू, यात्रियों ने रेलवे पर मालगाड़ियों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सरायकेला प्रखंड में शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा में 416 अभ्यर्थी सफल

सरायकेला : सरायकेला–खरसावाँ जिला अंतर्गत गृह रक्षक नव नामांकन हेतु आयोजित शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा के तहत दिनांक 04 अप्रैल को बिरसा मुंडा...

जमशेदपुर में ट्रेनों के अनियमित परिचालन को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

जमशेदपुर : ट्रेनों के अनियमित परिचालन को लेकर शहर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय द्वारा आंदोलन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत