झारखंड के 17 विद्यार्थी यूक्रेन से सुरक्षित वापस लाये गये

कंट्रोल रूम में आये फोन कॉल्स से 181 लोगों के फंसे होने की जानकारी मिली है. इनमें 67 महिला और 114 पुरुष हैं.

राँची: राज्य एवं केंद्र सरकार के प्रयास से यूक्रेन में फंसे 17 लोग देर शाम झारखंड पहुंच गए.

राज्य सरकार अंतर्गत संचालित कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यूक्रेन में फंसे झारखण्ड के लोगों से लगातार संपर्क स्थापित कर उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा रही है तथा केंद्र सरकार से लोगों को वापस लाने हेतु भी जानकारी साझा की जा रही है.

कंट्रोल रूम में अब तक आये 134 फ़ोन कॉल्स के माध्यम से तकरीबन 181 लोगों की जानकारी मिली है.

इनमें 67 महिला और 114 पुरुष हैं.

झारखंड के लोगों को यूक्रेन से वापस लाने में मदद के लिए राज्य में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है. इस नियंत्रण कक्ष में लगातार फोन आ रहे हैं. इससे पहले, मुख्यमंत्री ने भी केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखकर झारखंड के लोगों को वापस लाने में मदद करने का आग्रह किया था.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

खुद की तय समय-सीमा से महज 90 मिनट पहले पलटे ट्रंप, आखिरी क्षणों में ईरान पर हमले का फैसला टाला

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव को फिलहाल टाल दिया है। उन्होंने घोषणा की कि प्रस्तावित हमलों...

टाटा स्टील कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत : ₹25 लाख तक कैशलेस हेल्थ बीमा, पुरानी बीमारियां भी पहले दिन से कवर

जमशेदपुर: समय के साथ कंपनियों की नीतियों में बदलाव देखने को मिल रहा है। कई दशकों से टीएमएच के जरिए टाटा स्टील के कार्यरत...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

टाटा चैरिटेबल ट्रस्ट विवाद : पूर्व ट्रस्टी मेहली मिस्त्री की याचिका से उठे बड़े सवाल

नई दिल्ली : टाटा चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़े विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। पूर्व ट्रस्टी मेहली मिस्त्री ने अपना कार्यकाल न बढ़ाए...

जमशेदपुर के कदमा में बाइक चोर गिरोह का मुख्य सरगना लोलो गिरफ्तार, तीन मोटरसाइकिल बरामद

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले की कदमा थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत