कांग्रेसियों ने बन्ना,गीता व कल्पना के लिए किया पूजापाठ

भाजपाइयों ने मोदी की लंबी उम्र के लिए कराया अनुष्ठान

जमशेदपुर : लौहनगरी के सियासी गलियारों में इन दिनों पूजा पाठ की खूब गूंज है. बड़ी बात यह कि इसमें भाजपा के जरा भी कमजोर दिखना नहीं चाहते कांग्रेसी.

पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई गंभीर चूक के बाद भाजपाई अपने सर्वोच्च नेता की लंबी उम्र के लिए भगवान की शरण में नतमस्तक हैं.

अब कांग्रेसी भी अपने नेता व राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, सांसद गीता कोड़ा व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के जल्द कोरोना पाजिटिव से निगेटिव हो जाने की कामना करते हुए मंंदिर पहुंच गए हैं.

एक दिन पहले बन्ना गुप्ता के अलावा गीता कोड़ा और कल्पना सोरोन की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई थी. इन तीनों के कोरोना से जल्द से जल्द उबरने की प्रार्थना करते हुए जिले के कांग्रेसियों ने रविवार को सिदगोड़ा शिव मंदिर में हवन पूजन किया.

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय खां ने देते हुए बताया राज्य में कोरोना वायरस का संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है. राज्य के मंत्री और पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सहित कई लोग संक्रमित हो गए हैं. इनके जल्द स्वास्थ्य लाभ को लेकर हवन पूजन कार्यक्रम किया जा रहा है.


विजय खान ने कहा कि कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए ये धार्मिक अनुष्ठान कराए जा रहे हैं. जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए लोगों से मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करने की अपील की है.
बताते चलें कि मोदी की लंबी उम्र के लिए किए गए धार्मिक अनुष्ठान में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रइीय उपाध्यक्ष रघुवर दास भी शामिल हुए थे.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कोलकाता हाई कोर्ट के जज ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर सुनवाई से खुद को किया अलग

कोलकाता, 15 जून (आईएएनएस)। कोलकाता हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति सौगता भट्टाचार्य की एकल-न्यायाधीश पीठ ने सोमवार को तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी की याचिका पर...

बिरसानगर पीएम आवास लाभुकों ने सरयू राय को किया सम्मानित, 19 जून को फ्लैट की चाबी मिलने पर जताया आभार

जमशेदपुर : बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों ने सोमवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय का अभिनंदन कर उनके संघर्ष और सहयोग...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड: रिम्स में बढ़ेंगी एमबीबीएस, पीजी और सुपर स्पेशियलिटी की सीटें, सरकार ने शुरू की तैयारी

रांची, 10 जून (आईएएनएस)। झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज रिम्स में मेडिकल शिक्षा के विस्तार की दिशा में बड़ी पहल...

राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुआ सरायकेला छऊ, सुशांत महापात्र और कुना सामल का नागरिक अभिनंदन

सुशांत कुमार महापात्र को संगीत नाटक अकादमी सम्मान व प्रतिष्ठित उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार के लिए कुना सामल का चयन SARAIKELA NEWS : झारखंड...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत