जमशेदपुर तुलसी भवन में वसंतोत्सव 2024 की शुरुआत

सिंहभूम जिला सांस्कृतिक उत्साह के साथ वसंत मनाता है

सांस्कृतिक समृद्धि और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 17 फरवरी 2024 को जमशेदपुर का वसंतोत्सव शुरू हुआ, जिसमें सुर साधिका श्रीमती नुपुर गोस्वामी को प्रतिष्ठित सारस्वत कला साधक शिरोमणि सम्मान मिला।

जमशेदपुर- सिंहभूम जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन द्वारा आयोजित दो दिवसीय “वसंतोत्सव” कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार 17 फरवरी 2024 को शाम 6:00 बजे तुलसी भवन के मुख्य सभागार में हुआ.

कार्यक्रम में शहर की सुप्रसिद्ध सुर साधिका श्रीमती नुपुर गोस्वामी को “सारस्वत कला साधक शिरोमणि सम्मान-2024” से सम्मानित किया गया।

उन्हें पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र, श्रीफल, सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह एवं 11000/- रूपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।

समारोह में डॉ. रागिनी भूषण ने श्रीमती गोस्वामी की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष श्री सुभाष चंद्र मुनका एवं संचालन मानद महासचिव डॉ. प्रोसेनजीत तिवारी ने किया.

संस्थान के ट्रस्टी श्री अरुण कुमार तिवारी ने स्वागत वक्तव्य दिया।

धन्यवाद ज्ञापन साहित्य समिति के उपाध्यक्ष श्री अशोक पाठक ‘स्नेही’ ने किया।

मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जमशेदपुर महानगर कार्यवाह रवींद्र नारायण सिंह शामिल हुए.

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन, पुष्प अर्पण और श्रीमती माधवी उपाध्याय द्वारा सरस्वती वंदना के साथ हुई।

सांस्कृतिक खंड में ‘सुधा दीप डांस अकादमी’ के बच्चों द्वारा जीवंत नृत्य प्रदर्शन किया गया, जिसमें सरस्वती वंदना, तराना और राधा कृष्ण रास शामिल थे।

गुरु मां सुधा दीप, सिमरन, विशाखा और अन्य कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का समापन डॉ. सनातन दीप एवं प्रो.पंकज झा ने गजल संध्या से किया।

उत्सव में विशिष्ट अतिथियों और सैकड़ों साहित्य और संगीत प्रेमियों ने भाग लिया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज से मानगो में शुरू

जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहर नगर में कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज 15 जून से शुरू हो रहा है। इससे स्थानीय लोगों को विभिन्न जांचों के लिए नजदीक में सैंपल संग्रह की सुविधा मिलेगी।

हौंसले की बुलंदी से हर मंजिल होती है आसान: सीएम मोहन यादव

भोपाल, 15 जून (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि परिवार में गरीबी, कठिनाई के बावजूद हौंसले की बुलंदी से हर मंजिल आसान होती...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

विकसित भारत @2047 के संकल्प को पूरा करने में जनभागीदारी की अहम भूमिका : सतीश चंद्र दुबे

मोदी सरकार के 12 वर्ष पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में गूंजी उपलब्धियों की गाथा जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...

दिल्ली के सभी पुलिस स्टेशनों में हर हफ्ते होगी जन सुनवाई, उपराज्यपाल ने दिया निर्देश

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के उपराज्यपाल टीएस संधू ने 20 जून से सभी पुलिस स्टेशनों को निर्देश दिया है कि वे हर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत