Surbhi kavi sammelan: सुरभि का अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन आज लोयोला स्कूल ऑडिटोरियम में


जमशेदपुर : होली के माहौल में शहर समेत पूरे कोल्हान को जिस अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का वर्ष भर इंतजार रहता है, वह कोरोना काल के दो साल अंतराल के बाद इस वर्ष पूरा होने जा रहा है.

साहित्य, संस्कृति व कला को समर्पित संस्था सुरभि अपने इस सालाना जलसे के लिए खास तौर पर जानी जाती है. सुरभि के संस्थापक अध्यक्ष गोविंद दोदराजका ( अग्रवाल) की पहल पर आगामी तीन मार्च शुक्रवार को होली के माहौल में और शहर के संस्थापक जेएन टाटा की जयंती के दिन यह कवि सम्मेलन शहर के सबसे बड़े सभागार लोयोला स्कूल के फैंसी ऑटिडोरियम में होने जा रहा है. इसमें देश के कई नामचीन कवि अपनी कविताओं से शहर समेत झारखंड, ओडिशा व बंगाल से भी आनेवाले अनेक कविता प्रेमियों व साहित्यसेवियों को गुदगुदाएंगे.
गोविंद दोदराजका ने बताया कि उनकी संस्था सुरभि की ओर से यह 23 वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन है. आजादी के अमृतकाल में आयोजित हो रहा यह कार्यक्रम इस मायने में भी खास होगा कि पहली बार शहर के सबसे बड़े ऑडिटोरियम में इसका आयोजन हो रहा है. तीन मार्च को शाम सात बजे केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा इसका उद्घाटन करेंगे. कई विशिष्ट लोग बतौर मुख्य तिथि शामिल होंगे.
गोविंद दोदराजका ने बताया कि कवि सम्मेलन में देश के ख्यातिप्राप्त कवियों राव अजातशत्रु (उदयपुर), जानी बैरागी राजोद (मध्य प्रदेश), आशीष अनल (लखनऊ), राधेश्याम भारती ( प्रयागराज), सुश्री मणिका दूबे (जबलपुर, मप्र),

व श्रीमती भुवन मोहिनी (इंदौर, मप्र) अपनी रचनाओं से श्रोताओं को गुदगुदाएंगे, हंसाएंगे और चुटीली व्यंग्य रचनाओं से समाज और देश की स्थितियों से रूबरू कराएंगे. इस कार्यक्रम का संचालन राव अजातशत्रु (उदयपुर) के द्वारा किया जाएगा.

गोविंद दोदराजका ने कहा कि बेशक कोरोना महामारी के कारण हम कोविड काल में अपना वार्षिक कवि सम्मेलन नहीं कर सके. लेकिन अब हम शहर के सुधि श्रोताओं को कोविड जैसी महामारी के बाद व्यंग्य के माहौल के द्वारा उनकी जीवन शैली को बदलने के लिए देश के जाने-माने कवियों को बुला रहे हैं.

गोविंद दोदराजका ने बताया कि कवि सम्मेलन में प्रवेश नि:शुल्क है, किंतु प्रवेश आमंत्रण-पत्र के द्वारा ही संभव हो सकेगा.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

ग्राइंडर मशीन से पत्नी का गला रेत दिया, आरोपी पति गिरफ्तार; बिरनी की घटना से दहला गिरिडीह

गिरिडीह में पत्नी की हत्या से सनसनी, पति गिरफ्तार घरेलू विवाद बना हत्या की वजह, पुलिस जांच में जुटी ग्राइंडर मशीन से हत्या की आशंका, पूरे...

झारखंड: घाघीडीह सेंट्रल जेल का वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर, 14 जून (आईएएनएस)। झारखंड के घाघीडीह सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। त्रिस्तरीय सुरक्षा...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

ग्रामीण विकास को बढ़ावा : केंद्र ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को जारी किए 95,692 करोड़ रुपए, 1 जुलाई से नई व्यवस्था लागू

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने ग्रामीण भारत के विकास, रोजगार सृजन और श्रमिकों की सुरक्षा को नई गति देने के लिए...

राजस्थान: भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार सतीश पूनिया, अलका सिंह गुर्जर ने दाखिल किया नामांकन

जयपुर, 8 जून (आईएएनएस)। भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश पूनिया और अलका सिंह गुर्जर ने सोमवार को राजस्थान से राज्यसभा की दो सीटों के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत