मंदिर विवाद मामले में चिंटू सिंह को मिली जमानत

जमशेदपुर: साकची स्थित बसंत सिनेमा के पास स्थित मंंदिर से संबंधित विवाद के दौरान सरकारी कार्य को बाधित करने से संबंधित मामले में चिंटू सिंह को जमानत मिल गयी है.

उल्लेखनीय है कि मंदिर प्रकरण मामले में चिंटू सिंह के साथ विवाद क्रम में मंदिर निर्माण के समय चिंटू सिंह की पुलिस अधिकारी से बहस हो गई थी. जिला प्रशासन ने सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का मामला दर्ज किया था.

उस मामले में आज चिंटू सिंह को साकची थाना गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में प्रस्तुत किया.

लेकिन अधिवक्ता प्रकाश झा, सीबी ओझा, राजेश जयसवाल, प्रभात शंकर तिवारी, आनंद ओझा, पप्पू उपाध्याय, पावन तिवारी आदि ने जमानत की अर्जी लगाई और आखिरकार चिंटू सिंह को जमानत मिल गयी.

इस संबंध में चिंटू सिंह ने कहा कि मंदिर विवाद मुद्दे पर वेवजह लोग परेशान कर रहे हैं और इस तरह के घृणित कार्य करने वाले लोग हिंदू और मंदिर विरोधी हैं.

उन्होंने कहा कि लोग झूठे मुकदमे दर्ज करवाकर मुझे और हिंदू समर्थन में खड़े होने वाले बदनाम करने और जेल भेजवाने की गंदी साजिश कर रहे हैं, लेकिन मुझे आस्था पर पूर्ण विश्वास है और सत्य की जीत हुई है.

इससे पूर्व, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में चिंटू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था.

जमशेदपुर के साकची स्थित बसंत सिनेमा के पास प्रशासनिक अधिकारी के साथ धक्का-मुक्की करने के आरोप में सनातन उत्सव समिति के अध्यक्ष हरजीत सिंह उर्फ चिंटू सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया.

बुधवार को साकची पुलिस चिंटू सिंह को लेकर मेडिकल के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंची, जहां हिंदू संगठन के लोग भी पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की.

मेडिकल के बाद पुलिस ने चिंटू सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

बता दे कि 9 दिसंबर को बसंत सिनेमा के पास हनुमान मंदिर की ढलाई का कार्य हो रहा था. इसी बीच रात 11 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और ढलाई कार्य रोकने को कहा. इसी बीच विवाद में प्रशासन के साथ धक्का मुक्की भी की गई. देर रात 1 बजे पुलिस ने लाठी चार्ज भी कर दी थी. इसी मामले को लेकर चिंटू सिंह व अन्य पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कराया गया था.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टीकेडी एक्सटेंशन अग्निकांड: बदला लेने के लिए पूरी बिल्डिंग के लोगों की जान खतरे में डाल दी

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के तुगलकाबाद क्षेत्र में स्थित टीकेडी एक्सटेंशन में आग लगने की घटना के सिलसिले में पुलिस ने चार...

झारखंडः गढ़वा में सिरफिरा युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, 25 दिनों में राज्य में ऐसी 11वीं घटना

गढ़वा, 14 जून (आईएएनएस)। झारखंड में मोबाइल और बिजली के टावरों पर चढ़कर हंगामा करने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

विलय का कोई प्रस्ताव न भेजा गया और न ही प्राप्त हुआ: सुप्रिया सुले

नागपुर, 13 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले तीव्र राजनीतिक गहमागहमी के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के भारतीय राष्ट्रीय...

पटना: लालू यादव के 79वें जन्मदिन पर ढोल-नगाड़े के साथ आवास पर पहुंचे कार्यकर्ता, काटा गया केक

पटना, 11 जून (आईएएनएस)। 11 जून को राजद के मुखिया और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन है। उन्हें देश के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत