आदित्यपुर के कारोबारी के घर पर फायरिंग के मामले में चार गिरफ्तार

24 घंटे के भीतर फायरिंग मामले का खुलासा

जमशेदपुर: सरायकेला-खरसावां जिला के आरआईटी थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कारोबारी गोलू सेठ के घर हुए फायरिंग मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार उनकी गिरफ्त में आये आरोपियों का नाम मोहित चटर्जी, शिवा महतो उर्फ शिवम महतो, सदानंद बारी और छोटू महतो है।

पुलिस ने इनके पास से कथित रूप से 7.65 एमएम का एक पिस्टल, 7.65 एमएम का दो जिंदा कारतूस, 7.65 एमएम का एक खोखा, यामाहा एमटी मोटरसाइकिल संख्या जेएच 05 DD- 4941 केटीएम मोटरसाइकिल संख्या जेएच 05 CU- 2157, सैमसंग कंपनी का स्मार्टफोन और नोकिया कंपनी का एक कीपैड फोन बरामद किया है।

RIT pS

इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी मोहम्मद तंजील खान ने बताया कि रोड नंबर 12 क्वार्टर नंबर 2718 निवासी वादी जयंत सोनी के घर पर शनिवार की रात फायरिंग की घटना हुई थी। शिकायतकर्ता द्वारा रविवार को तीन नामजद अभियुक्तों के खिलाफ गाली- गलौज, मारपीट रंगदारी मांगने एवं घर पर गोली चलाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

इसके बाद तत्काल एक टीम गठित कर साजिशकर्ता मोहित चटर्जी सहित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता जयंत सोनी का आदित्यपुर थाना अंतर्गत शेरे पंजाब चौक स्थित दयाल ट्रेड सेंटर में दुकान है। वहीं मोहित चटर्जी के साथ विवाद हुआ था, जिसकी इसकी शिकायत जयंत द्वारा आदित्यपुर थाने में की गई थी।

थाना प्रभारी के अनुसार उसी का बदला लेने के उद्देश्य से मोहित ने अपने तीन सहयोगियों के साथ मिलकर जयंत के घर पर दहशत कायम करने के उद्देश्य से गोली चलवाई।

थाना प्रभारी के अनुसार चारों ने पूछताछ के दौरान अपने जुर्म कुबूल कर लिए और उन्हें अब न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

 

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

ओडिशा में मनाए जाने वाले त्योहार ‘राजा’ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी बधाई

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ओडिशा में मनाए जाने महत्वपूर्ण त्योहार 'राजा' पर राज्य के लोगों को बधाई दी है।...

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

विदेशी फंडिंग मामले में न्यूजक्लिक और प्रबीर पुरकायस्थ को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, एफआईआर और ईसीआईआर रद्द

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। विदेशी फंडिंग से जुड़े बहुचर्चित मामले में न्यूज पोर्टल न्यूजक्लिक और उसके एडिटर-इन-चीफ प्रबीर पुरकायस्थ को दिल्ली हाईकोर्ट से...

प्यास बुझाने चाकुलिया के वन विभाग कार्यालय पहुंचा हाथी, दो घंटे तक परिसर में डटा रहा

चाकुलिया : भीषण गर्मी और पानी की तलाश में एक जंगली हाथी मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के नया...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत