जुगसलाई पार्वती श्मशान घाट में शांति कुटीर नाम के नये फर्नेस का उद्घाटन

जमशेदपुर: जमशेदपुर के जुगसलाई पार्वती श्मशान घाट में शांति कुटीर नाम के नये फर्नेस को जमशेदपुर वासियों के सुपुर्द कर दिया गया है।

प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए लकड़ी और गोइठे या उपले से शव का दाह संस्कार करने के लिए 50 लाख की लागत से इस शांति कुटीर का निर्माण किया गया है। इसका विधिवत उद्घाटन शनिवार को किया गया।

पार्वती श्मशान घाट कमेटी द्वारा बढ़ते प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए अपने आप में एक अनोखा फर्नेस मशीन जुगसलाई स्थित पार्वती श्मशान घाट में लगाया गया है।

शुभारंभ कमेटी के लोगों ने विधिवत पूजा अर्चना कर की।

यह सुविधा दाह संस्कार की प्रक्रिया को आरामदायक, कुशल, कम घुटन और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से शहरवासियों को प्रदान की गयी है।

धुएँ और प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से स्क्रबर और 30 मीटर ऊंची चिमनी सहित संपूर्ण प्रदूषण रोधी प्रणाली स्थापित की गई है।

इस फर्नेस मशीन में एक साथ दो शव का दाह संस्कार होगा, वह भी काफी तीव्र गति से।

साथ ही ही किसी तरह का कोई प्रदूषण वायुमंडल में न फैले इसका पूरा ध्यान रखा गया है।

जानकारी देते हुए पार्वती श्मशान घाट के सचिव ने बताया कि 50 लाख की लागत से इस मशीन को बनाया गया है।

इसे इस प्रकार से बनाया गया है कि प्रदूषण युक्त वायु को पानी में छानकर फिल्टर किये गये धुएँ को आकाश में 30 मीटर की ऊंचाई पर चिमनी के माध्यम से छोड़ा जाए ताकि वायु प्रदूषण न हो।

साथ ही शव को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिले और जल्द से जल्द दाह संस्कार हो जाए इसे ध्यान में रखकर इसका निर्माण किया गया है।

उन्होंने कहा कि गोइठे और लकड़ी दोनों से इस फर्नेश मशीन में दाह संस्कार होगा।

उन्होंने कहा कि अब यह जमशेदपुरवासियों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज से मानगो में शुरू

जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहर नगर में कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज 15 जून से शुरू हो रहा है। इससे स्थानीय लोगों को विभिन्न जांचों के लिए नजदीक में सैंपल संग्रह की सुविधा मिलेगी।

हौंसले की बुलंदी से हर मंजिल होती है आसान: सीएम मोहन यादव

भोपाल, 15 जून (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि परिवार में गरीबी, कठिनाई के बावजूद हौंसले की बुलंदी से हर मंजिल आसान होती...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

सिद्धिविनायक मंदिर परिसर में बनेगी अंडरग्राउंड पार्किंग, 500 करोड़ रुपए की परियोजना को मिली रफ्तार

मुंबई, 9 जून (आईएएनएस)। सिद्धिविनायक मंदिर के चेयरमैन सदा सरवणकर ने बताया कि 500 करोड़ रुपए का रिडेवलपमेंट प्लान कई चरणों में पूरा किया...

निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस सरकार के आरोपों का किया खंडन, बोली- कर्नाटक को केंद्र से मिला रिकॉर्ड फंड

बेंगलुरुनई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार और कर्नाटक सरकार के बीच फंड आवंटन को लेकर राजनीतिक बहस जारी है। इस बीच केंद्रीय वित्त...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत