‘करें योग, रहें निरोग’, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्रियों ने जनता को दी बधाई

नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमत्रियों ने रविवार सुबह-सुबह सार्वजनिक कार्यक्रमों में योग किया। इसके साथ ही योग दिवस की बधाई देते हुए लोगों से प्रतिदिन योग करने की अपील की।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, “‘योग: कर्मसु कौशलम्’।योग व्यायाम के साथ ही शरीर, मन और आत्मा को एकाकार करने वाला विज्ञान भी है। समस्त योग साधकों एवं प्रदेश वासियों को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग एक वैश्विक जन-आंदोलन बन चुका है। आइए, स्वस्थ एवं आरोग्य राष्ट्र के निर्माण हेतु हम सभी प्रतिदिन योग करने का संकल्प लें।”

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक्स पर लिखा, “समस्त प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत का ऐसा अमूल्य ज्ञान है, जिसने आज पूरी दुनिया को स्वस्थ जीवन और आंतरिक संतुलन का मार्ग दिखाया है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और यह जन-जन के जीवन का हिस्सा बनता जा रहा है। योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि मन को शांत, विचारों को सकारात्मक और जीवन को अनुशासित बनाने की एक सशक्त साधना है। आइए, इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हम सभी नियमित योग करने का संकल्प लें और स्वस्थ, जागरूक एवं सशक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।”

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट किया, “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है, जिसने आज पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखाया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में योग को वैश्विक पहचान मिली तथा संयुक्त राष्ट्र द्वारा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता प्राप्त हुई। आज करोड़ों लोग योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन की ओर अग्रसर हैं। आइए, हम सभी योग को अपनाकर स्वस्थ भारत, सशक्त भारत और विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत करें। “करें योग, रहें निरोग।”

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने एक्स पर लिखा, “योग हमारी प्राचीन ऋषि-मुनि परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जिसने सदियों से मानव जीवन को स्वास्थ्य, संतुलन और आध्यात्मिक चेतना का मार्ग दिखाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सतत प्रयासों से आज योग विश्वभर में मानव कल्याण का संदेश दे रहा है।”

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट किया, “समस्त दिल्लीवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। योग हमारी प्राचीन संस्कृति का अनुपम उपहार है। यह शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है। व्यस्त दिनचर्या में योग आत्मिक शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करता है। आज के दिन योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लें। स्वस्थ, सशक्त एवं खुशहाल दिल्ली के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। योग करें, निरोग रहें।”

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, “समस्त प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। योग भारत की महान सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा है। यह केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि मन, बुद्धि और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने वाली एक संपूर्ण जीवनशैली है। नियमित योग अभ्यास व्यक्ति को शारीरिक रूप से सशक्त, मानसिक रूप से शांत और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों और मार्गदर्शन से भारत की यह प्राचीन परंपरा वैश्विक स्तर पर एक जनआंदोलन का रूप ले चुकी है। करोड़ों लोग योग को अपनाकर स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर अग्रसर हो रहे हैं। आइए हम सभी यह संकल्प लें कि योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ, जागरूक और आत्मनिर्भर समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।”

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया, “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में संयुक्त राष्ट्र संघ के माध्यम से पूरी दुनिया में योग को पहुंचाया है।”

ओपीएएस

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी के कोलकाता आने पर नेताओं की प्रतिक्रिया, बोले- हमारे लिए बहुत बड़ी बात

कोलकाता, 21 जून (आईएएनएस)। देशभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस बार पश्चिम बंगाल में भी...

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

एपीआर नायर जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 22 जून को, मानगो स्थित गांधी मैदान में खेला जाएगा

jamshedpur news : स्कूली बच्चों के लिए आयोजित माहभर चलने वाले एपीआर नायर जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 22 जून को मानगो स्थित...

चाकुलिया-धालभूमगढ़ सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार युवक गंभीर रूप से घायल, झाड़ग्राम रेफर

चाकुलिया : कोल्हान के तीनों जिले पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में सड़क हादसे थम नहीं रहे। पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत