विपक्ष मुक्त भारत बनाने पर तुले हुए हैं गृह मंत्री अमित शाह : तारिक अनवर

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद तारिक अनवर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वे तो विपक्ष मुक्त भारत बनाने पर तुले हुए हैं।

एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि पहले हमें शिवसेना के शिंदे गुट को (एकनाथ) शिंदे गुट कहना पड़ता था। अब तो केवल शिवसेना है और कोई गुट नहीं रह गया है।

नई दिल्ली में आईएएनएस से बात करते हुए कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा कि अमित शाह चाहते हैं कि देश से विपक्ष खत्म हो जाए। शाह की मर्जी के मुताबिक भारत में वहीं पार्टी रहेंगी जो भाजपा को सपोर्ट करती हैं और जो उनके पाले में दूसरे दल को छोड़कर शामिल हो जाएं।

पीएम मोदी के एक पुराने बयान का जिक्र करते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा कि सभी जानते हैं पीएम मोदी कई बार कह चुके हैं कि उन्हें कांग्रेस मुक्त भारत बनाना है जबकि सच्चाई यह है कि उन्हें कांग्रेस मुक्त नहीं बल्कि विपक्ष मुक्त भारत बनाना है।

बिहार के बेगूसराय में महिला के साथ गैंगरेप मामले पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि वर्तमान की एनडीए सरकार बिहार में जंगलराज की दुहाई देकर सत्ता में आई लेकिन बिहार में क्या हो रहा है? आए दिन हत्या, बलात्कार, और लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं।

राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर एसआईटी जांच के आदेश पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार में राम मंदिर भी सुरक्षित नहीं है। इस घटना के बाद जाहिर हो गया है। राम मंदिर में हिंदू समाज के लोगों की आस्था है लेकिन दुख की बात है कि आस्था वाली जगह पर चंदे की चोरी हो रही है।

उन्होंने कहा कि योगी सरकार क्या कर रही है। अब तक क्या कार्रवाई की गई और बुलडोजर क्यों नहीं चला। उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने जो कुछ भी बयान दिया है, वह सिर्फ मामले को टालने के लिए कहा है। जब राम मंदिर में ही चोरी होने लग जाए तो आप सरकार से क्या ही उम्मीद लगा सकते हैं।

नीट की तैयारी कर रहे एक छात्र के एडमिट कार्ड में हुई गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा कि इससे जाहिर होता है कितनी बड़ी भूल थी। जो बच्चा नागपुर का है, उसे सेंटर नागपुर में मिलना चाहिए लेकिन उसका सेंटर अबू धाबी में दिया जा रहा है। यह सिस्टम की विफलता है।

डीकेएमपीएम

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कोलाबीरा में हाईवा की टक्कर से महिला की मौत

सरायकेला के कोलाबीरा के पास तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से महिला की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजा और कार्रवाई की मांग की।

एनटीए ने नीट यूजी 2026 वीडियो को बताया फर्जी

  री-एग्जाम सफलतापूर्वक संपन्न, महानिदेशक ने दी पूरी जानकारी मुख्य बिंदु: एनटीए ने नीट से जुड़े वायरल वीडियो को फर्जी करार दिया 37 दिनों में दोबारा...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

वज्रपात का कहर: जगन्नाथपुर में आंगन में खेल रहे दो वर्षीय मासूम की मौत, मां का चल रहा इलाज

चाईबासा : झारखंड में वज्रपात से मरने वालों की तादाद बढ़ती जा रही है। प्रशासन की ओर से समय-समय पर सचेत रहने की भी...

गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर गम्हरिया गुरुद्वारा में छबील, चना व शर्बत का हुआ वितरण

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित गुरुद्वारा में सिख धर्म के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत