जमशेदपुर के चर्चित गोरा हत्या मामले में महिला सिपाही गिरफ्तार, गैंगवार जुड़ा है मामला

जमशेदपुर। कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-2 स्थित इमामबाड़ा के समीप हुए चर्चित गोरा हत्याकांड में पुलिस ने धनबाद बालिका संप्रेषण गृह में कार्यरत महिला सिपाही संगीता खलखो को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस का दावा है कि मामले की जांच के दौरान उसके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।

संगीता भालूबासा मुस्लिम बस्ती की निवासी है। उसका पुत्र सलमान पहले से ही इस हत्या सहित कई अन्य गंभीर मामलों में जेल में बंद है। सलमान पर हत्या, फायरिंग, रंगदारी और अन्य आपराधिक मामलों के आरोप दर्ज हैं।

कदमा थाना प्रभारी दिलीप यादव ने बताया कि 21 नवंबर 2025 को गोरा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतक के पिता मो. नियाज के बयान पर कदमा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में विजय पांडेय, शादाब खान उर्फ बिल्ली, अयान, सलमान खान, संगीता खालको तथा अन्य लोगों को आरोपित बनाया गया था।

पुलिस जांच के दौरान पहले ही विजय पांडेय, शादाब खान उर्फ बिल्ली, अयान और शुभम कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जांच के क्रम में हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्तौल और घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद की गई थी। इसके बाद जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर संगीता की संलिप्तता सामने आने पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह मामला गैंगवार से जुड़ा पाया गया है। घटना के समय हमलावरों ने गोरा पर ताबड़तोड़ सात गोलियां चलाई थीं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ था कि अयान ने छह गोलियां चलाई थीं, जबकि शादाब खान उर्फ बिल्ली ने एक गोली दागी थी। पुलिस अब भी इस हत्याकांड से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों, साजिशकतार्ओं और पूरे घटनाक्रम की गहन जांच कर रही है ताकि मामले के सभी पहलुओं का खुलासा किया जा सके।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कोलाबीरा में हाईवा की टक्कर से महिला की मौत

सरायकेला के कोलाबीरा के पास तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से महिला की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजा और कार्रवाई की मांग की।

एनटीए ने नीट यूजी 2026 वीडियो को बताया फर्जी

  री-एग्जाम सफलतापूर्वक संपन्न, महानिदेशक ने दी पूरी जानकारी मुख्य बिंदु: एनटीए ने नीट से जुड़े वायरल वीडियो को फर्जी करार दिया 37 दिनों में दोबारा...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

हमने एक मस्जिद खोई, अब दूसरी और तीसरी नहीं खो सकते : शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी

बरेली, 17 जून (आईएएनएस)। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कथावाचक रामभद्राचार्य के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने...

महिला सुरक्षा और लैंगिक समानता के लिए केंद्र की नई पहल, ‘निर्भय चेतना’ से प्रशिक्षित होंगे 17.5 लाख पुरुष जनप्रतिनिधि

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय ने 'निर्भया फंड' परियोजना के अंतर्गत नई दिल्ली में 'निर्भय चेतना' पर तीन दिवसीय प्रशिक्षक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत