वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम में डीबीएमएस की मेघा कुमारी ने किया झारखंड का प्रतिनिधित्व

जमशेदपुर : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्रा मेघा कुमारी ने जमशेदपुर का मान बढ़ाया है। हिमाचल प्रदेश के रिकांगपिओ में मेरा युवा भारत (एमवाई भारत), गृह मंत्रालय तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “विकसित एवं वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम” में देशभर से चयनित युवाओं ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम में झारखंड, बिहार, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव समेत कई राज्यों के प्रतिभागियों का चयन किया गया था।

इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्रा मेघा कुमारी ने पूर्वी सिंहभूम और झारखंड का प्रतिनिधित्व किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य सीमावर्ती गांवों की वास्तविक परिस्थितियों को समझना तथा उनके समग्र विकास के लिए आधारभूत संरचना, संपर्क व्यवस्था, पर्यटन और आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देने की संभावनाओं का अध्ययन करना था। प्रतिभागियों को सीमावर्ती क्षेत्रों के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक जीवन को करीब से जानने का अवसर मिला।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के अधिकारियों और जवानों के साथ समय बिताया।

इस दौरान उन्होंने सुरक्षा बलों के अनुशासित जीवन, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण को नजदीक से देखा। इससे प्रतिभागियों को सीमाओं की सुरक्षा में तैनात जवानों के कार्यों और चुनौतियों की बेहतर समझ मिली।

प्रतिभागियों को रक्छम गांव में ग्रामीण परिवारों के साथ रहने का अवसर भी मिला, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों की जीवनशैली, संस्कृति और परंपराओं को जाना।

इसके अलावा उन्होंने बतसेरी और चितकुल गांवों की ग्राम सभाओं में भाग लेकर ग्रामीण स्वशासन और सामुदायिक विकास की प्रक्रियाओं को समझा। चितकुल को भारत का अंतिम गांव माना जाता है।

कार्यक्रम ने युवाओं को सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास, स्थानीय समुदायों की जरूरतों तथा राष्ट्रीय एकता और समावेशी विकास के महत्व को समझने का अनूठा अवसर प्रदान किया।

प्रतिभागियों ने इस अनुभव को प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक बताते हुए सीमावर्ती गांवों के सतत विकास में युवाओं की सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड से राज्यसभा के लिए चुने गए एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी और झामुमो के बैजनाथ

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)...

NIT जमशेदपुर में पीएचडी दाखिले की तैयारी तेज, प्रवेश समिति का गठन, 13 जुलाई को होगी प्रवेश परीक्षा

प्रो. एमके सिन्हा बने प्रवेश समिति के अध्यक्ष, 145 सीटों पर होगा नामांकन21 जून तक आवेदन, 400 से अधिक आवेदन मिले, दाखिले की...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

राजस्थानः सीकर में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर सीकर में निकाली साइकिल जन जागरूकता रैली

सीकर, 12 जून (आईएएनएस)। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार की सुबह जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रंस अलायंस एवं गायत्री सेवा संस्थान...

असम के जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान क्रैश, भारतीय वायु सेना के पांच कर्मियों की मौत (लीड)

गुवाहाटी, 13 जून (आईएएनएस)। असम के जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन पर शनिवार को उतरते समय एएन-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट के क्रैश होने से भारतीय वायुसेना...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत