बिष्टुपुर पार्वती घाट के पास 17 वर्षीय किशोर हथियार के साथ पकड़ा गया, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट के समीप पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान एक 17 वर्षीय किशोर को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि जुगसलाई थाना कांड संख्या 112/25 के आरोपी, जो हाल ही में जेल से बाहर आए हैं, हथियारों के साथ बिष्टुपुर और पार्वती घाट के रास्ते जुगसलाई क्षेत्र में आवाजाही कर रहे हैं। साथ ही वे मामले के गवाहों को प्रभावित करने का प्रयास भी कर रहे हैं।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देश पर तथा पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने पार्वती घाट के पास सघन जांच अभियान चलाया।

जांच के दौरान एक संदिग्ध किशोर को रोका गया। पूछताछ में उसने अपनी उम्र 17 वर्ष बताई। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने उसे तत्काल निरुद्ध कर लिया।

इस मामले में पु.अ.नि. कृष्ण कुमार यादव के लिखित आवेदन के आधार पर जुगसलाई थाना में कांड संख्या 49/26, दिनांक 18 जून 2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)(a), 26 और 35 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य संभावित आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। बरामद हथियार और कारतूस को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

दिल्ली में एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड ने नशीले पदार्थों की अंतरराज्यीय सप्लाई चेन का किया भंडाफोड़

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। पूर्वी जिले के एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड ने अंतर-राज्यीय नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन का भंडाफोड़ किया है। ओडिशा के अलग-अलग...

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को मिला काफी लाभ : संजय झा

पटना, 20 जून (आईएएनएस)। जेडीयू सांसद संजय कुमार झा ने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर सवाल उठाते हुए कहा कि सामने आए वीडियो से...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में नशा मुक्ति अभियान को मिली रफ्तार, डीसी-एसएसपी ने जागरूकता रथ को किया रवाना

जमशेदपुर : नशापान के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार के निर्देश पर जिले में 10 जून से 25 जून तक विशेष...

त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज में युवती की मौत पर सीपीआई (एम) ने एसआईटी जांच की मांग उठाई

अगरतला, 15 जून (आईएएनएस)। त्रिपुरा के एक निजी मेडिकल कॉलेज में कार्यरत 24 वर्षीय युवती की रहस्यमय मौत को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत