घाघीडीह सेंट्रल जेल में सुरक्षा में बड़ी सेंध, महिला मुलाकाती ने बनाया बंद अपराधियों का वीडियो, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जमशेदपुर : घाघीडीह सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। त्रिस्तरीय सुरक्षा जांच के बावजूद एक महिला मुलाकाती जेल परिसर के भीतर स्मार्टफोन लेकर गई।

अपराधियों के वीडियो बनाए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में खलबली मची हुई है। इस् घटना से जेल की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।

वायरल वीडियो में गोलमुरी क्षेत्र के कुख्यात अपराधी विक्की कुंडी, अमन शेखर, बलराम सिंह उर्फ छोटू और विनीत सिंह जेल के अंदर दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो के बैकग्राउंड में गैंगस्टर संस्कृति को बढ़ावा देने वाले गाने भी सुनाई दे रहे हैं, जिससे जेल की निगरानी व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वीडियो को निशांत सिंह नामक सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया गया था। पुलिस जांच में यह जानकारी सामने आई कि निशांत सिंह, जेल में बंद बलराम सिंह का भाई है। इसके बाद जेल प्रशासन ने पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार वीडियो में नजर आने वाले सभी आरोपी गंभीर आपराधिक मामलों में जेल में बंद हैं।

इन पर गोलमुरी क्षेत्र के व्यवसायी राजकुमार साह से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने तथा एक ही रात दो अलग-अलग स्थानों पर फायरिंग करने का आरोप है।

वहीं विक्की कुंडी और अमन शेखर के खिलाफ करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें कोर्ट गेट फायरिंग और सिदगोड़ा में अक्षय सिंह पर हमला जैसे चर्चित मामले शामिल हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद जेल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। जांच में यह सामने आया कि एक महिला मुलाकाती ने ही जेल के भीतर वीडियो रिकॉर्ड किया था।

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं यह मामला आपसी गैंगवार या अपराधियों के बीच वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ा तो नहीं है। बताया जा रहा है कि कन्हैया यादव हत्याकांड में जेल गया रजा आलम और विक्की कुंडी गुट के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है।

जेल प्रशासन की शिकायत पर परसुडीह थाना में रजा आलम की मां, निशांत सिंह तथा अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे प्रकरण की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। वहीं जेल प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक को लेकर भी आंतरिक स्तर पर पड़ताल कर रहा है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

गंगोत्री से गंगासागर तक योग यात्रा, पटना के एनआईटी घाट पर लोगों ने एक साथ किया योगाभ्यास

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले पटना के एनआईटी घाट पर 'गंगोत्री से गंगा सागर' पहल के तहत एक विशाल योग...

सांसद सुधाकर सिंह ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा कानूनी नोटिस, चंदे और खर्च का पूरा हिसाब सार्वजनिक करने की मांग

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार के बक्सर से राजद सांसद सुधाकर सिंह के वकील एडवोकेट सत्यम सिंह राजपूत ने गुरुवार को श्री राम...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

ZRUCC की 106वीं बैठक में सांसद बिद्युत बरण महतो ने उठाए रेल यात्रियों के अहम मुद्दे

कोलकाता : कोलकाता के ताज बंगाल होटल में बुधवार को दक्षिण पूर्व रेलवे की क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (ZRUCC) की 106वीं बैठक सांसद...

बंगाल में टीएमसी में भगदड़ के बीच बाबुल सुप्रियो बोले, ‘डूबते जहाज को छोड़ना उचित नहीं’

कोलकाता, 11 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हालिया हार के बाद आंतरिक कलह और नेताओं के लगातार इस्तीफों से जूझ रही ममता...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत