पुण्यतिथि पर गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को शिवराज सिंह चौहान सहित भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। 12 जून 2025 को अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 260 लोगों की मौत हो गई थी। विजय रूपाणी की पहली पुण्यतिथि पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य भाजपा नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है।

शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर लिखा, “भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री, हमारे मित्र स्व. विजय रूपाणी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं! स्व. विजय रूपाणी जी अत्यंत सहज, सरल और संगठनात्मक क्षमता के धनी थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन मां भारती की सेवा के लिए समर्पित कर दिया था। गुजरात के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता मिसाल है। जनसेवा तथा राष्ट्र एवं समाज की उन्नति हेतु किए अपने कार्यों के माध्यम से वे सदैव हमारी स्मृतियों और दिलों में जिंदा रहेंगे।”

बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक्स पर पोस्ट किया, “भाजपा के वरिष्ठ नेता, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की पुण्यतिथि पर कोटि कोटि नमन।”

बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने एक्स पर लिखा, “गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। उनके समर्पण और सेवा भाव हमारे लिए सदैव प्रेरणा स्रोत रहेंगे।”

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने एक्स पर लिखा, “वरिष्ठ भाजपा नेता, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि।”

यूपी सरकार में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया, “भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण नमन।”

गौरतलब है कि 12 जून 2025 को एयर इंडिया 171 गुजरात के अहमदाबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से यूनाइटेड किंगडम के लंदन गैटविक हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद विमान अहमदाबाद के मेघाणी नगर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 260 लोगों की मौत हो गई थी।

ओपीएएस

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मोहन भागवत की यात्रा के दौरान ट्रेन पर हुए पथराव को लेकर मौलाना अब्बास बोले- ‘दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई’

गाजियाबाद, 12 जून (आईएएनएस)। शिया धर्मगुरु मौलाना सैयद सैफ अब्बास ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत की यात्रा के दौरान शताब्दी...

एनसीआर में मौसम ने ली करवट, पूरे सप्ताह राहत के आसार; बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी

नोएडा, 12 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

टाटानगर स्टेशन पर शव के साथ प्रदर्शन, मुआवजा और नौकरी की मांग को लेकर हंगामा

लाठीचार्ज कर पुलिस ने भीड़ को हटाने का प्रयास किया, अपनी मांगों पर अड़े परिजन 30 मई को वंदे भारत ट्रेन की मरम्मत के...

जेडीयू ने कई मोर्चों पर विपक्ष को घेरा, एनडीए की बैठक को एकता का प्रदर्शन बताया

पटना, 10 जून (आईएएनएस)। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने बुधवार को विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर पार्टी का पक्ष रखा।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत