पीएम मोदी के 12 साल पूरे होने पर शत्रुघ्न सिन्हा ने दी बधाई, ‘एक्स’ पोस्ट में ममता बनर्जी को किया टैग

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित रहने का एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उनकी इस उपलब्धि पर राजनीति, सामाजिक और विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन और नेतृत्व की सराहना कर रही हैं। इसी क्रम में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर शुभकामनाएं दी हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शत्रुघ्न सिन्हा ने ‘एक्स’ पर लिखा, “खेल भावना के साथ, समाज और देश के हमारे मित्र और मार्गदर्शक, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह शायद अब तक का सबसे लंबा कार्यकाल है। आपके उज्ज्वल भविष्य, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करता हूं। जय हिंद।” उन्होंने अपने पोस्ट में यशवंत सिन्हा, ममता बनर्जी और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को भी टैग किया।

शत्रुघ्न सिन्हा का पोस्ट काफी चर्चा में है, क्योंकि वह वर्तमान में विपक्षी दल तृणमूल कांग्रेस के सांसद हैं। ऐसे में राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर प्रधानमंत्री को दी गई उनकी शुभकामनाओं को सकारात्मक राजनीतिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मई 2014 में पहली बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद वर्ष 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में भी उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को जीत मिली और वह लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने। इस दौरान उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की पहलों का नेतृत्व किया और भारत की वैश्विक भूमिका को मजबूत करने की दिशा में काम किया।

प्रधानमंत्री के लंबे कार्यकाल और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से लगातार जनादेश प्राप्त करने को भारतीय राजनीति की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। उनके इस रिकॉर्ड पर देशभर से बधाइयों का सिलसिला जारी है।

दरअसल टीएमसी के 19 सांसदों ने काकोली घोष को अपना नेता और एनडीए को समर्थन करने के लिए लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखा है इस लिस्ट में आसनसोल लोकसभा सीट से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का नाम भी शामिल है।

शत्रुघ्न सिन्हा 1980 के दशक से भाजपा में सक्रिय रहे। 2019 में वह भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। इसके बाद मार्च 2022 में कांग्रेस का दमन छोड़कर वह टीएमसी में शामिल हुए और आसनसोल लोकसभा का उपचुनाव जीता। इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी को 3 लाख से ज्यादा मतों से हराया।

एससीएचवीसी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

EAST SINGHBHUM : पोटका प्रखंड के हेंसलबील गांव में वज्रपात से विवाहित महिला की मौत

पोटका : पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र के हेंसलबील गांव की शादीशुदा महिला मुस्कान पान (22) की वज्रपात से मौत हो गई।...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

पंजाब: करोड़ों रुपए के बैंक धोखाधड़ी मामले में आरोपी को तीन साल की सजा

मोहाली, 5 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने करोड़ों रुपए के बैंक धोखाधड़ी मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए पंजाब...

बेलडांगा हिंसा: एनआईए जांच जारी रहेगी या नहीं, कलकत्ता हाईकोर्ट का राज्य सरकार को रुख स्पष्ट करने का निर्देश

कोलकाता, 10 जून (आईएएनएस)। कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार से कहा था कि वह इस साल जनवरी में मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत