कपाली में बंद पड़े ईंट भट्टे में लाखों की चोरी, मशीनों के पार्ट्स और उपकरण ले उड़े चोर

कपाली : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के हासाडुगरी स्थित एक बंद पड़े ईंट भट्टे में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर लाखों रुपये मूल्य के मशीनरी सामान और उपकरणों की चोरी कर ली। घटना का खुलासा गुरुवार सुबह तब हुआ, जब भट्टे की निगरानी के लिए पहुंचे कर्मचारियों ने परिसर की स्थिति संदिग्ध पाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, हासाडुगरी स्थित काला ईंट भट्टा पिछले कुछ समय से बंद पड़ा है। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने रात के अंधेरे में भट्टे की छत पर लगे टिन को उखाड़ दिया और अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद ईंट निर्माण में उपयोग होने वाली मशीनों के महत्वपूर्ण पार्ट्स, लोहे के उपकरण और अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए।

सुबह कर्मचारियों ने जब भट्टे का निरीक्षण किया तो छत का टिन उखड़ा हुआ मिला। अंदर जाकर देखने पर मशीनों के कई आवश्यक पुर्जे और उपकरण गायब थे। कर्मचारियों ने तत्काल भट्टा मालिक जाकीर हुसैन को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया।

इसके बाद जाकीर हुसैन ने कपाली ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए चोरी गए सामानों की सूची पुलिस को सौंपी। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार चोरी से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई गई तथा कई बिंदुओं पर जांच शुरू की गई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार पुलिस ने पूछताछ के लिए एक युवक को हिरासत में लिया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

पुलिस का कहना है कि चोरी में शामिल लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है। चोरी गए सामानों की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की तैयारी की जा रही है। इधर, क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बंद पड़े प्रतिष्ठान और औद्योगिक इकाइयां चोरों के निशाने पर हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

उनका कहना है कि इस इलाके में बंद पड़े मकान हो या उद्योग चोरों के निशाने पर रहते हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

ईरान-चीन ने नई दिल्ली में की द्विपक्षीय बैठक, शहरी विकास और हरित तकनीक में सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। भारत की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में 13वें ब्रिक्स फोरम का आयोजन किया गया। ब्रिक्स फोरम से इतर ईरान...

पीएम मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी पर भड़कीं ज्योति वाघमारे, बोलीं- संजय राउत बौखलाहट में दे रहे बयान

मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अशब्द बोलने पर सांसद ज्योति वाघमारे ने कहा कि...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

तेजस्वी यादव ने बिहार में वित्तीय संकट का आरोप लगाया, एनडीए सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

पटना, 10 जून (आईएएनएस)। बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को आरोप लगाया कि एनडीए सरकार के शासन में राज्य गंभीर...

अभिषेक बनर्जी और मीनाक्षी नटराजन मामले में कोर्ट से न्याय की उम्मीद: सुरेंद्र राजपूत

लखनऊ, 11 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कथित फर्जी हस्ताक्षर मामले में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की याचिका पर कलकत्ता हाईकोर्ट में...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत