अनुज सिन्हा समेत चार सूचना आयुक्तों की नियुक्ति पर राज्यपाल की मुहर, जल्द जारी होगी अधिसूचना

रांची : झारखंड के राज्यपाल Santosh Kumar Gangwar ने झारखंड राज्य सूचना आयोग में सूचना आयुक्त के पद पर चार व्यक्तियों की नियुक्ति के प्रस्ताव को सशर्त मंजूरी दे दी है। राज्य सरकार द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के तहत वरिष्ठ पत्रकार अनुज कुमार सिन्हा, तनुज खत्री, अमूल्य नीरज खलखो और शिवपूजन पाठक को सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है। सूचना आयुक्तों की नियुक्ति उनके शपथ ग्रहण की तिथि से प्रभावी होगी।

राज्यपाल की स्वीकृति मिलने के बाद राज्य सरकार जल्द ही इस संबंध में अधिसूचना जारी करेगी। अधिसूचना के बाद सभी नवनियुक्त सूचना आयुक्तों को शपथ दिलाई जाएगी।

राज्यपाल ने इन नियुक्तियों को मंजूरी देते हुए राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि झारखंड राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति भी जल्द सुनिश्चित की जाए, ताकि आयोग का कार्य सुचारु और प्रभावी ढंग से संचालित हो सके।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि सूचना आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में यदि कोई प्रक्रियागत त्रुटि पाई जाती है अथवा इस संबंध में Supreme Court of India के निर्देशों के अनुपालन को लेकर कोई प्रश्न उठता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। राज्यपाल की इस सशर्त स्वीकृति के साथ अब सूचना आयोग में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कन्हैया कुमार का केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप, बोले- शिक्षा व्यवस्था में फैला भ्रष्टाचार

झारसुगुडा, 10 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के संबलपुर में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखे आरोप...

मोदी सरकार के 12 साल पर हुड्डा ने उठाए सवाल, कहा- बेरोजगारी और महंगाई बढ़ी

चंडीगढ़, 10 जून (आईएएनएस)। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

कन्हैया कुमार का केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप, बोले- शिक्षा व्यवस्था में फैला भ्रष्टाचार

झारसुगुडा, 10 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के संबलपुर में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखे आरोप...

कश्मीर से कन्याकुमारी तक कहीं नहीं दिख रहा इंडिया गठबंधन: आरपी सिंह

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह ने 8 जून को होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले बढ़ रहे अंदरूनी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत