जमशेदपुर: टीएमएच में बकाया बिल के कारण रोका शव, भाजपा नेता से वार्ता के बाद छोडा

जमशेदपुर। जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के लूआबसा जुरू गोप (45) की इलाज के दौरान मौत के बाद उनके परिजनों को उस समय भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जब टाटा मेन अस्पताल (टीएमएच) प्रबंधन ने करीब दो लाख रुपये का बकाया बिल जमा होने तक शव सौंपने से इनकार कर दिया। आर्थिक रूप से टूट चुके परिवार के लिए यह स्थिति बेहद दर्दनाक बन गई थी। वहीं नाराज मृतक के परिजनों ने अस्पताल परिसर में नारेबाजी करने लगे। जानकारी के अनुसार, पांच दिन पूर्व छत से गिरने के कारण जुरू गोप गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

परिजनों ने उन्हें तत्काल टीएमएच में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक होने के कारण आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया। इलाज के दौरान परिवार ने करीब साढ़े तीन लाख रुपये अस्पताल में जमा किए। इसके लिए घर और गहने तक गिरवी रखने पड़े। बावजूद इसके बुधवार को इलाज के दौरान जुरू गोप की मौत हो गई।

मृतक के बेटे ने बताया कि पिता की मौत के बाद अस्पताल ने दो लाख रुपये का अतिरिक्त बिल थमा दिया और भुगतान नहीं होने तक शव देने से मना कर दिया। इसके बाद परिजनों ने भाजपा समर्थित नेता विमल बैठा से मदद मांगी। सूचना मिलते ही वे गुरुवार को अस्पताल पहुंचे और प्रबंधन से वार्ता कर परिवार की माली हालत से अवगत कराया।

काफी बातचीत के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मानवीय आधार पर पूरा बकाया बिल माफ कर दिया। इसके बाद शव परिजनों को सौंपा गया और देर शाम लूआबसा में अंतिम संस्कार किया गया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

ओडिशा में मनाए जाने वाले त्योहार ‘राजा’ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी बधाई

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ओडिशा में मनाए जाने महत्वपूर्ण त्योहार 'राजा' पर राज्य के लोगों को बधाई दी है।...

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

बिहार: एक घंटे की बारिश से सासाराम सदर अस्पताल में भरा पानी, आलोचनाओं का सिलसिला शुरू

पटना, 13 जून (आईएएनएस)। बिहार में भारी बारिश की पहली लहर ने भीषण गर्मी से राहत दिलाई, लेकिन इसने रोहतास जिले के सासाराम सदर...

सीआईडी के समन के खिलाफ अभिषेक बनर्जी की याचिका पर कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई आज

कोलकाता, 10 जून (आईएएनएस)। कलकत्ता हाई कोर्ट बुधवार को तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी की उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें उन्होंने विधायकों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत