HAZARIBAGH BARHI BANK ROBBERY बरही बैंक लूटकांड का खुलासा: तीन अपराधी गिरफ्तार, 20 लाख नकद व 912 ग्राम सोना बरामद

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र में 24 अप्रैल 2026 को हुई बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में लूट की बड़ी वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 20 लाख रुपये नकद और 912.22 ग्राम सोना बरामद किया गया है।

घटना के दिन दोपहर करीब 3:15 बजे चार अज्ञात अपराधी हथियार के बल पर बैंक में घुसे और कर्मचारियों को बंधक बना लिया। इसके बाद अपराधियों ने बैंक से 4.22 लाख रुपये नकद और लगभग 3.987 किलोग्राम सोना लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी कर्मचारियों को स्ट्रॉन्ग रूम में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया और दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच कर अपराधियों की पहचान की और उनके भागने के संभावित रास्तों पर लगातार छापेमारी की।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि अपराधियों ने एक काले रंग की स्कॉर्पियो से पहले बैंक की रेकी की थी। इसी सुराग के आधार पर पुलिस टीम उत्तर प्रदेश के वाराणसी पहुंची, जहां एसटीएफ के सहयोग से सारनाथ थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर तीन अपराधियों को दबोच लिया गया।

गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूटे गए आभूषण, गलाया गया सोना और बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, वारदात में इस्तेमाल की गई दो पल्सर मोटरसाइकिल गया रेलवे स्टेशन की पार्किंग से बरामद की जाएगी।

फिलहाल पुलिस इस लूटकांड में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बंगाल दिवस के अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और बिहार के सीएम ने दी बधाई

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल दिवस के अवसर पर उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बधाई दी है।बंगाल...

हैदराबाद: योग दिवस काउंटडाउन में हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास, वेंकैया नायडू और जी किशन रेड्डी भी हुए शामिल

हैदराबाद, 20 जून (आईएएनएस)। हैदराबाद में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए 24 घंटे का काउंटडाउन आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व उपराष्ट्रपति...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

बिहार : पूर्णिया में हाईवे पर हुई टक्कर में डंपर ड्राइवर की मौत

पटना, 17 जून (आईएएनएस)। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि बिहार के पूर्णिया जिले में डगरुआ पुलिस स्टेशन के इलाके में बरसोनी टोल प्लाजा...

दिल्ली पुलिस ने किया ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड रैकेट का भंडाफोड़, यूक्रेन से जुड़े नेटवर्क का भारतीय हैंडलर गिरफ्तार

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस के नॉर्थ-ईस्ट जिले के साइबर पुलिस स्टेशन ने एक बड़े ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड रैकेट का भंडाफोड़ किया...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत