रांची के जगन्नाथपुर मंदिर हत्याकांड का खुलासा, मौज-मस्ती के लिए गार्ड की हत्या कर लूटे ₹3 लाख,तीन आरोपी गिरफ्तार

रांची: राजधानी रांची के धुर्वा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में हुए सनसनीखेज हत्याकांड और लूट मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मंदिर के गार्ड बिरसा मुंडा की बेरहमी से हत्या कर दान पेटी से तीन लाख रुपये से अधिक की लूट की गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में देव कुमार उर्फ रचित कुमार, विकास महली और आयुष कुमार दत्ता शामिल हैं, जो स्थानीय निवासी हैं।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने मौज-मस्ती और ऐश के लिए इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद उन्होंने लूट के पैसों से महंगे कपड़े, जूते खरीदे और पार्टी भी की।
पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब ₹3 लाख नकद, हत्या में प्रयुक्त पत्थर, लोहे की रॉड, टूटा ताला तथा खरीदे गए सामान और उसकी रसीदें बरामद की हैं। इस खुलासे के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंडः हजारीबाग में कोल माइनिंग कंपनी के परियोजना कार्यालय में हमला कर मचाई तोड़फोड़, इलाके में तनाव

हजारीबाग, 16 जून (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग जिले में एनटीपीसी की बादम कोल खनन परियोजना के लिए काम करने वाली बीजीआर इंफ्रा माइनिंग के...

सभी जनता के मत से जीते हैं, सयानी घोष को स्वतंत्र होने का अधिकार है: दिलीप घोष

न्यू टाउन, 16 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने रेड रोड नमाज और सयानी घोष समेत कई मामलों पर प्रतिक्रिया...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

टीएमसी सांसद प्रकाश चिक का इस्तीफा आदिवासी समाज की बदलती सोच का संकेत: बाबूलाल मरांडी

रांची, 11 जून (आईएएनएस)। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने पश्चिम बंगाल से टीएमसी के राज्यसभा सांसद...

झारखंड के पाकुड़ में बारातियों से भरी बस पलटी, 2 की मौत, कई घायल

रांची, 10 जून (आईएएनएस)। झारखंड के पाकुड़ जिले में बुधवार को बारातियों से भरी एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो लोगों की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत