दिल्ली : सीबीएसई 9वीं और 11वीं का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया। सीबीएसई कक्षा 9वीं और 11वीं का परिणाम ऑनलाइन चेक करने के लिए छात्रों DOE वेबसाइट पर अपनी आईडी, कक्षा, सेक्शन और जन्मतिथि की जानकारी भरनी होगी। आपके सामने आपके पास/फेल होने की स्थिति आ जाएगी। साथ में सब्जेक्ट वाइज मार्क्स भी स्क्रीन पर दिखने लगेंगे।
रिजल्ट सर्टिफिकेट में छात्र अपने पास/फेल होने का स्टेट्स, विषय वार अंक, अगर किसी सब्जेक्ट में कंपार्टमेंट आई है, तो चेक कर सकते हैं। यदि आप पास हो गए हैं, अब आप अपनी कक्षा 10वीं और 12वीं में प्रवेश के पात्र होंगे। जब तक आपको स्कूल से अपनी ओरिजनल मार्कशीट प्राप्त नहीं होती है तब तक यह सर्टिफिकेट आपकी प्रोविजनल मार्कशीट की तरह जा सकता है। स्कूल से मूल हार्डकॉपी वाली मार्कशीट रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद मिल जाएगी।
