मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पैतृक गांव नेमरा में परिवार संग मनाया ‘बाहा पर्व’

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सपरिवार अपने पैतृक गांव नेमरा में आयोजित ‘बाहा पर्व’ में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ग्रामीणों के साथ नेमरा गांव स्थित जाहेर थान पहुंचे। वहां पारम्परिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की। परंपरा के अनुरूप पूजन कार्य गांव के नाइके बाबा (पाहन) श्री चैतन टुडू और कुडम नाइके बाबा (उप पाहन) छोटू बेसरा ने संपन्न कराया। मुख्यमंत्री नेमरा के ग्रामीणों के साथ ‘बाहा पूजा’ के लिए अपने निवास स्थान से पदयात्रा करते हुए जाहेर थान पहुंचे। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जाहेर थान में पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की।

सीएम को अपने बीच पाकर ग्रामीणों का उत्साह चरम पर

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी ‘बाहा पर्व’ में शामिल होने अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। उन्हें अपने बीच पाकर नेमरा सहित आस-पास क्षेत्र के लोग काफी उत्साहित नजर आए। संस्कृति के अनुरूप नेमरा के ग्रामीण ढोल-नगाड़ा एवं मांदर बजाते हुए मुख्यमंत्री के साथ जाहेर थान पहुंचे। मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वयं मांदर बजाकर ग्रामीणों का उत्साहवर्द्धन किया। मौके पर उपस्थित लोगों ने उनका का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया।

सपरिवार नेमरा पहुंचे हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन सहित सपरिवार दो दिवसीय दौरे पर नेमरा पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में आसपास के लोग नेमरा गांव पहुंचे तथा मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मुख्यमंत्री भी आत्मीयता के साथ लोगों से मिले एवं उनकी बातों को सुना। मौके पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को ‘बाहा पर्व’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल: कोयला तस्करी मामले में पुलिस अधिकारी मनोरंजन मंडल गिरफ्तार

कोलकाता, 19 जून (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित करोड़ों रुपए के कोयला तस्करी मामले में संलिप्तता के आरोप में पुलिस...

जमशेदपुर : ब्रह्मर्षी विकास मंच की केंद्रीय कमेटी का विस्तार, नए पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत

जमशेदपुर : शहर के कदमा स्थित बघापी भवन में ब्रह्मर्षी विकास मंच की केंद्रीय कमेटी के विस्तार एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

अयोध्या राम मंदिर दान पात्र विवाद में एसआईटी गठन का संत समाज ने किया स्वागत, बोले- अब सामने आएगी पूरी सच्चाई

अयोध्या, 13 जून (आईएएनएस)। अयोध्या के राम मंदिर दान राशि मामले में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन के बाद...

ईवीएम आगजनी विवाद पर आरपी सिंह की सलाह, बोले- यह दुर्घटना है, राजनीति न करें

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। आर.पी. सिंह ने पश्चिम बंगाल के अलीपुर में एक सरकारी इमारत में आग लगने और कथित तौर पर लगभग...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत