जमशेदपुर में ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार


जमशेदपुर। टाटानगर रेलवे स्टेशन परिसर में रेलवे सुरक्षा बल(आरपीएफ) ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से लाखों रुपये के ब्राउन शुगर बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार रेलवे के माध्यम से नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के उद्देश्य से आरपीएफ की ओर से आॅपरेशन नारकोस चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल चक्रधरपुर मंडल के निर्देश पर टीम ने छापेमारी कर तीन तस्करों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपितों के पास से कुल 28 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई है, जिसका कुल वजन 3.56 ग्राम बताया जा रहा है। बरामद ब्राउन शुगर की अनुमानित कीमत लगभग तीन लाख 56 हजार रुपये है। इसके अलावा आरोपितों के पास से तीन मोबाइल फोन और 4,330 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। कुल जब्त सामानों की कीमत लगभग 4 लाख 20 हजार 330 रुपये बताई गई है।

पकड़े गए आरोपितों की पहचान परसुडीह थाना क्षेत्र के किताडीह निवासी मुस्तकीम अंसारी उर्फ रतन, बमार्माइंस के कैरेज कॉलोनी निवासी बसंत उपाध्याय उर्फ डेफिनिटी और गोलमुरी खालसा क्लब के पास रहने वाले राहुल कुमार डे के रूप में हुई है।

गुरुवार को आरपीएफ थाना प्रभारी राकेश महतो ने बताया कि जांच में सामने आया है कि मुस्तकीम अंसारी उर्फ रतन ब्राउन शुगर को सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर इलाके से लाकर टाटानगर स्टेशन परिसर में बसंत उपाध्याय उर्फ डेफिनिटी और राहुल कुमार डे को बेच रहा था। इसी दौरान आरपीएफ की टीम ने तीनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। फिलहाल आरपीएफ तीनों आरोपितों से पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नालंदा में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई यात्री बस; दंपति की मौत, कई मजदूर घायल

बिहार शरीफ, 17 जून (आईएएनएस)। बिहार के नालंदा जिले के पावापुरी थाना क्षेत्र में बुधवार को मजदूरों से भरी एक यात्री बस 11 हजार...

कोलकाता में टीएमसी ने खाली करना शुरू किया अस्थायी मुख्यालय, जल्द नए ठिकाने पर शिफ्ट होने की तैयारी

कोलकाता, 17 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पूर्वी कोलकाता में ईस्टर्न मेट्रोपॉलिटन बाईपास पर स्थित एक किराए की इमारत को खाली करना शुरू...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

लायंस क्लब रीजन-1 का ‘ज्ञानोदय’ प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, नए पदाधिकारियों को मिली नेतृत्व व प्रबंधन की सीख

Jamshedpur news : जमशेदपुर के बिष्टूपुर स्थित यूनाइटेड क्लब में लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322 (रीजन-1) के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय ‘ज्ञानोदय’ प्रशिक्षण कार्यक्रम...

कपाली में बंद पड़े ईंट भट्टे में लाखों की चोरी, मशीनों के पार्ट्स और उपकरण ले उड़े चोर

कपाली : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के हासाडुगरी स्थित एक बंद पड़े ईंट भट्टे में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर लाखों रुपये...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत