जुगसलाई में नौशीन खान नेअध्यक्ष पद के चुनाव में 720 मतों से पराजित किया निकटतम प्रतिद्वंद्वी को, जश्न में डूबे समर्थक


जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में नौशीन खान ने 720 मतों के स्पष्ट अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रिंकू सिंह
को पराजित कर प्रभावशाली जीत दर्ज की।


मतगणना प्रक्रिया पूरी होने के बाद जैसे ही आधिकारिक परिणाम घोषित हुआ, उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया।
चुनाव कार्यालय के बाहर समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और नारे लगाकर खुशी का इजहार किया।


चुनाव परिणाम ने यह स्पष्ट कर दिया कि जुगसलाई की जनता ने नौशीन खान के पक्ष में निर्णायक जनादेश दिया है। पूरे चुनाव अभियान के दौरान उन्होंने जनसंपर्क को प्राथमिकता दी और वार्ड-वार्ड जाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। स्थानीय मुद्दों—जैसे जलापूर्ति की अनियमितता, सड़कों की जर्जर स्थिति, नाली व सफाई व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट की कमी—को उन्होंने अपने एजेंडे में प्रमुखता से उठाया था।


विजय के बाद नौशीन खान ने क्षेत्र की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत जुगसलाई की जनता की जीत है। मैं सभी मतदाताओं का दिल से धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। मैं वादा करती हूं कि नगर परिषद क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करूंगी।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करना, नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना, सड़कों का निर्माण व मरम्मत तथा मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जीटीए प्रमुख अनित थापा ने दिया इस्तीफा, भ्रष्टाचार जांच के ऐलान के एक दिन बाद छोड़ा पद

कोलकाता, 17 जून (आईएएनएस)। भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा (बीजीपीएम) के संस्थापक अनित थापा ने बुधवार को गोरखालैंड टेरिटोरियल एडमिनिस्ट्रेशन (जीटीए) के मुख्य कार्यकारी (चीफ...

भुवनेश्वर में युवक का शव मिलने से इलाके में तनाव, लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

भुवनेश्वर, 17 जून (आईएएनएस)। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के बाहरी इलाके पहाला में बुधवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

बिहार : नए स्वरूप में सजेगा सोनपुर मेला, आमी मंदिर बनेगा प्रमुख पर्यटन केंद्र

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार राज्य के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा...

अपनी सेवाएं केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित न रखें, कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने नए मेडिकल स्नातकों से की अपील

बेंगलुरु, 16 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मंगलवार को नए ग्रेजुएट हुए मेडिकल प्रोफेशनल्स से अपील की कि वे अपनी सेवाएं...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत