बागबेड़ा : पारिवारिक विवाद में छोटे भाई ने टांगी से मारकर की बड़े भाई की हत्या

जमशेदपुर। शहर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कांचा गांव में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने बड़े भाई पर टांगी (कुल्हाड़ी) से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान 32 वर्षीय शेरू मार्डी के रूप में हुई है। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार शेरू खेती-किसानी का काम करता था, लेकिन वह शराब का आदी था और नशे की हालत में अक्सर घर में विवाद करता था। मंगलवार देर रात भी वह कथित तौर पर शराब पीकर घर पहुंचा और किसी बात को लेकर पिता से उलझ गया। देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज और मारपीट में बदल गया।

पिता को बचाने के लिए छोटा भाई मनीष मार्डी बीच-बचाव करने आया, लेकिन झड़प और तेज हो गई। आरोप है कि हाथापाई के दौरान गुस्से में आकर मनीष ने टांगी से शेरू पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल शेरू खून से लथपथ होकर गिर पड़ा।

घटना के बाद परिजनों ने उसे तत्काल जमशेदपुर स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) रेफर कर दिया। हालांकि इलाज के दौरान देर रात करीब डेढ़ बजे उसकी मौत हो गई।

मृतक के पिता के बयान पर पुलिस ने छोटे बेटे मनीष मार्डी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को खून से सनी टांगी के साथ गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच पड़ताल जारी है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

वज्रपात का कहर: जगन्नाथपुर में आंगन में खेल रहे दो वर्षीय मासूम की मौत, मां का चल रहा इलाज

चाईबासा : झारखंड में वज्रपात से मरने वालों की तादाद बढ़ती जा रही है। प्रशासन की ओर से समय-समय पर सचेत रहने की भी...

प्रधानमंत्री आवास योजना : बिरसानगर में 340 लाभुकों को मिली नए आशियाने की चाबी, वर्षों का सपना हुआ साकार

जमशेदपुर : बिरसानगर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत निर्मित किफायती आवास परियोजना के पहले चरण में 340 लाभुकों को उनके नए घरों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत