जमशेदपुर : झामुमो ने की मेयर और अध्यक्ष के प्रत्याशियों की घोषणा

जमशेदपुर । नगर निकाय चुनाव को लेकर झारखंड की सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय सदस्य प्रमोद लाल ने राज्यभर के विभिन्न नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों के लिए मेयर और अध्यक्ष पद के लिए समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी की।

गुरुवार को जमशेदपुर स्थित जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि सभी नाम केंद्रीय कमिटी की सहमति से घोषित किए गए हैं और संगठन पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेगा।

जमशेदपुर शहरी क्षेत्र में मानगो नगर निगम से लक्की सिंह, जुगसलाई नगर परिषद से डॉली मल्लिक और चाकुलिया नगर पंचायत से सोमबारी सोरेन को पार्टी का समर्थन मिला है। जुगसलाई सीट को लेकर खास राजनीतिक हलचल है, क्योंकि यहां झामुमो नेता मानिक मल्लिक की पत्नी डॉली मल्लिक को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि इसी सीट से झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान की पत्नी नौशीन खान भी चुनावी मैदान में हैं।

पार्टी ने नौशीन खान को समर्थन नहीं दिया है, जिससे स्थानीय स्तर पर सियासी समीकरणों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

राज्य के अन्य प्रमुख निकायों में रांची से सुजीत विजय आनंद कुजूर, धनबाद से शेखर अग्रवाल, देवघर से रवि कुमार राउत, हजारीबाग से विकास राणा, गिरिडीह से प्रमिला मेहरा, मेदिनीनगर से पूनम सिंह, चक्रधरपुर से सनी उरांव, चाईबासा से नितिन प्रकाश, गुमला से हर्षिता टोप्पो, रामगढ़ से रेणु कुमारी, साहेबगंज से रामनाथ पासवान, पाकुड़ से श्रेणा सुल्ताना, लोहरदगा से बालमुकुंद लोहार और सरायकेला से मनोज चौधरी सहित कई नाम शामिल हैं।

प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी नेताओं ने जेबा कादरी की ओर से लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि टिकट वितरण पूरी पारदर्शिता और संगठनात्मक सर्वसम्मति से हुआ है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अहमदाबाद: एनसीबी ने ड्रग तस्कर को 10 साल जेल की सजा दिलवाई

अहमदाबाद, 15 जून (आईएएनएस)। वडोदरा स्थित विशेष एनडीपीएस न्यायालय ने 2021 के एक अंतरराज्यीय तस्करी मामले में एक ड्रग तस्कर को 10 साल के...

भाजपा ने ऊपरी असम में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज किया

गुवाहाटी, 15 जून (आईएएनएस)। आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों से पहले असम में भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आई है। सोमवार को ऊपरी असम के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी: सीएम देवेंद्र फडणवीस

मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को निर्देश दिया कि महाराष्ट्र की सभी ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाओं को धीरे-धीरे सौर ऊर्जा...

टीएमसी सांसद प्रकाश चिक का इस्तीफा आदिवासी समाज की बदलती सोच का संकेत: बाबूलाल मरांडी

रांची, 11 जून (आईएएनएस)। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने पश्चिम बंगाल से टीएमसी के राज्यसभा सांसद...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत