संध्या सिंह मानगो नगर निगम के मेयर और जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए रिंकू सिंह भाजपा समर्थित उम्मीदवार

जमशेदपुर : जमशेदपुर में मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद के होने वाले नगर निकाय के चुनाव को लेकर मेयर व अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने अपने समर्थित उम्मीदवारों की घोषणा कर दी. इसके तहत मानगो नगर निगम में मेयर के प्रत्याशी के तौर पर भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह की धर्मपत्नी संध्या सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं, जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा नेता सह कारोबारी गुड्डू सिंह की पत्नी रिंकू सिंह को समर्थित उम्मीदवार घोषित किया है.

इन दोनों की घोषणा की अधीकृत पुष्टि जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने की है. इन दोनों के समर्थन में भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को मेहनत करने की अपील की गयी है. जुगसलाई नगर परिषद से अध्यक्ष पद की भाजपा समर्थित उम्मीदवार बनायी गयी रिंकू सिंह ने कहा है कि वे जुगसलाई में टाटा स्टील यूआइएसएल का पानी बिजली लाना प्राथमिकता होगी.

वहीं, एक महिला कॉलेज की स्थापना वर्तमान में जो आरपी पटेल स्कूल है, उसी में पानी की गुणवत्ता में सुधार करना, जुगसलाई में पार्किंग की व्यवस्था करना, जुगसलाई में बिजली में सुधार करना साथ ही साथ स्ट्रीट लाइट की जगह जगह जहां जरूर है, वहां व्यवस्था करने, सफीगंज मोहल्ला में पिछले तीन साल से पानी की दिक्कत को अभी दूर किया जायेगा. वहीं, जुगसलाई की जर्जर बिजली के तारों को तत्काल दुरुस्त करने, बच्चों को खेलने के लिए पार्क बनाने और कचरा का स्थायी समाधान करने की पहल करेंगी.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नांदूप में अर्जुन मुंडा का विरोध, पुतला दहन

पूर्वी सिंहभूम के नांदूप गांव में विस्थापन और पुनर्वास के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के दौरे का विरोध हुआ। ग्रामसभा और विस्थापितों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

साकची फायरिंग मामले का खुलासा, रंगदारी के लिए चलाई थी गोली

जमशेदपुर के साकची फायरिंग मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विपिन शुक्ला को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने रंगदारी वसूली के उद्देश्य से फायरिंग करने की बात स्वीकार की है।

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

निधन के बाद मिला सम्मान, भारत के पहले टेस्ट-ट्यूब बेबी के जनक डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भारतीय चिकित्सा विज्ञान के इतिहास में 19 जून की तारीख एक अहम स्थान रखती है। यह दिन हमें उस...

ओपी राजभर दबाव में बोलते हैं, उनके बयान निराधार: फखरुल हसन चांद

लखनऊ, 17 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने बुधवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख और उत्तर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत