टेल्को शिक्षा निकेतन स्कूल के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया जागगरूकता का संदेश

जमशेदपुर : टेल्को शिक्षा निकेतन स्कूल के ड्रामैटिक क्लब के छात्र-छात्राओं ने शहर के मुख्य चौराहे पर एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनता को सड़क सुरक्षा और यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करना था।

नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने दैनिक जीवन में होने वाली उन लापरवाहियों को दर्शाया जो बड़े हादसों का कारण बनती हैं। अभिनय के जरिए

छात्रों ने महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान केंद्रित किया :

गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने से होने वाले जानलेवा खतरों को दिखाया ।

ऊंचे पहाड़ों और खतरनाक मोड़ पर सेल्फी खींचने के जुनून मेंअपनी जान जोखिम में डालने के प्रति चेतावनी दी गई।

नशे की हालत में गाड़ी चलाने से न केवल अपनी बल्कि दूसरों की जान को होने वाले खतरे को भावुकता के साथ प्रस्तुत किया गया।

इस दौरान विद्यार्थियों ने “सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा” जैसे नारों के साथ लोगों से हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट लगाने की भी अपील की।

राहगीरों ने विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना की। स्कूल की प्राचार्या श्रीमती सुमिता डे ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाना और समाज में सुरक्षा की भावना को बढ़ावा देना है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

गंगोत्री से गंगासागर तक योग यात्रा, पटना के एनआईटी घाट पर लोगों ने एक साथ किया योगाभ्यास

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले पटना के एनआईटी घाट पर 'गंगोत्री से गंगा सागर' पहल के तहत एक विशाल योग...

सांसद सुधाकर सिंह ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा कानूनी नोटिस, चंदे और खर्च का पूरा हिसाब सार्वजनिक करने की मांग

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार के बक्सर से राजद सांसद सुधाकर सिंह के वकील एडवोकेट सत्यम सिंह राजपूत ने गुरुवार को श्री राम...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

नीट री-टेस्ट की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था पर अन्नामलाई ने उठाए सवाल, बोले- छात्रों पर बढ़ेगा परीक्षा का दबाव

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने 21 जून को दोबारा होने वाली नीट परीक्षा को लेकर...

उद्योगपति परिमल नतवानी को आगे कर झारखंड में तोड़फोड़ की कोशिश कर रही है भाजपा: दीपांकर भट्टाचार्य

रांची, 14 जून (आईएएनएस)। झारखंड में आगामी राज्यसभा चुनाव, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर सीपीआई (एमएल)...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत