मानगो नगर निगम के निर्वाची पदाधिकारी होंगे एनईपी के निदेशक संतोष कुमार गर्ग

जमशेदपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) कर्ण सत्यार्थी द्वारा जिला में नगरपालिका चुनाव 2026 के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई । गौरतलब है कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिनांक 27.01.2026 को नगरपालिका चुनाव 2026 की घोषणा की गई है । 28 जनवरी को पूर्वाह्न 11 बजे जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) द्वारा प्रपत्र-5 में निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन किया जाएगा । जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) ने प्रेस वार्ता में चुनाव से संबंधित विस्तृत जानकारी दी।

चुनाव संबंधी अन्य महत्वपूर्ण तिथियां निम्नवत है-

नाम निर्देशन करने के लिए तिथि- 29.01.2026 से 04.02.2026 तक

समय- पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक

नाम निर्देशन की संवीक्षा के लिए तिथि- 05.02.2026

समय- पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक

अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की तिथि- 06.02.2026

समय- पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक

निर्वाचन प्रतीक आवंटन की तिथि- 07.02.2026

समय- पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक

वह तिथि जिसके दौरान, यदि आवश्यक हो, मतदान होगा- 23.02.2026

समय- पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 5 बजे तक

मतगणना की तिथि- 27.02.2026

समय- पूर्वाह्न 8 बजे से

मानगो नगर निगम के निर्वाची पदाधिकारी- निदेशक एनईपी संतोष कुमार गर्ग

जुगसलाई नगर परिषद के निर्वाची पदाधिकारी- विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी राहुल जी आनंद जी

चाकुलिया नगर पंचायत के निर्वाची पदाधिकारी- अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला सुनील चंद्र

नाम निर्देशन हेतु चयनित स्थल

मानगो नगर निगम- महापौर/ अध्यक्ष- अपर उपायुक्त का कार्यालय कक्ष

जुगसलाई नगर परिषद- विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी का कार्यालय कक्ष

चाकुलिया नगर पंचायत- अंचल अधिकारी चाकुलिया का कार्यालय कक्ष

चुनाव प्रक्रिया के सफल संचालन हेतु 13 कोषांग यथा- निर्वाचन, कार्मिक, मतपत्र, सामग्री, वाहन, विधि व्यवस्था, हेल्पलाईन एवं जन शिकायत, प्रेक्षक, प्रशिक्षण, मीडिया, निर्वाचन व्यय लेखा, सूचना तकनीकी एवं नियंत्रण कक्ष कोषांग का गठन किया गया है।

मानगो नगर निगम में कुल वार्ड 36, मतदान केन्द्र 190 एवं कुल मतदाता 196791

जुगसलाई नगर परिषद में कुल वार्ड 22, मतदान केन्द्र 41 एवं कुल मतदाता 44239

चाकुलिया नगर पंचायत में कुल वार्ड 12, मतदान केन्द्र 18 एवं कुल मतदाता 12587

आरक्षण की स्थिति

मानगो नगर निगम- अनारक्षित (महिला)

जुगसलाई नगर परिषद – अनारक्षित (महिला)

चाकुलिया नगर पंचायत- अनुसूचित जनजाति (महिला)

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

ओडिशा: स्ट्रीट लाइट के एस्टीमेट के लिए रिश्वत लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 19 जून (आईएएनएस)। ओडिशा सतर्कता विभाग ने शुक्रवार को जगतसिंहपुर जिले के जनरल इलेक्ट्रिकल डिवीजन (जीईडी) के एक जूनियर इंजीनियर (जेई) को जिले...

परसुडीह में टाटा मोटर्स ड्यूटी जा रहे युवक की हाईवा की चपेट में आकर मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम की

जमशेदपुर: शहर में सड़क हादसों में मौत का दौर जारी है। रविवार भुइयांडीह बस स्टैंड के गेट नंबर 5 के समीप सड़क पार कर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत