बोकारो के बीएस सिटी कॉलेज पर बंद होने खतरा मंडराने लगा, स्टील प्लांट प्रबंधन ने रद्द कर दिया लीज

बोकारो : झारखंड की शैक्षणिक राजधानी कहे जाने वाले बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-6 स्थित बीएस सिटी कॉलेज पर बंद होने का खतरा मंडरा रहा है। बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन की ओर से लीज रिन्युअल नहीं कराने व शुल्क जमा नहीं करने पर सिटी कॉलेज के लीज को रद्द कर दिया गया है। कॉलेज का संचालन बीएसएल प्रबंधन के रहमो-करम पर हो रहा है। वहीं बीएस सिटी कॉलेज का 10 करोड़ रुपए बकाया है, जिस कारण इसका लीज कैंसिल कर दिया गया है। बीएस सिटी कॉलेज 20 एकड़ जमीन पर स्थापित है।बोकारो स्टील सिटी कॉलेज बोकारो जिला का सबसे पुराना कॉलेज है। इसकी स्थापना 1970 में हुई थी। पहले यह सेक्टर-1 में संचालित होता था, बाद में बीएसएल ने इसकी स्थापना के लीज पर भूमि का आवंटन किया। इसके बाद सेक्टर-6 में इसकी स्थापना की गई। इसमें सभी संकाय आदि को मिलाकर लगभग 2500 से अधिक विद्यार्थी हैं। यहां कला, विज्ञान, वाणिज्य, प्रबंधन, स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम प्रदान करता है।

अगर कॉलेज बंद होता है तो बोकारो में गरीब हरिजन आदिवासी अल्पसंख्यक के साथ गरीब लोगों को सरकारी कॉलेज में पढ़ने से वंचित रहना पड़ेगा। कॉलेज सरकारी होने के कारण कम फीस में बच्चों को शिक्षा दी जाती है यहां छात्रों के लिए हॉस्टल भी उपलब्ध है। यहां पढ़ने वाली आदिवासी छात्र का कहना है कि यह कॉलेज हम लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। मैं खुद भी सेल एम्पलाई की पुत्री हूँ ,मेरे साथ बहुत सारे ग्रामीण छात्र पढ़ने आते हैं।बोकारो स्टील को इस पर विचार करना चाहिए ताकि हम लोगों का शिक्षा निरंतर मिल सके।

कॉलेज के कर्मियों का कहना है कि हम लोग को पत्र मिलने के बाद इसकी जानकारी मुख्यमंत्री राज्यपाल से अध्यक्ष विश्वविद्यालय प्रबंधन को दी गई है कॉलेज के द्वारा एक कमेटी भी गठित की गई थी लेकिन बार-बार पत्र मिल रहा है हम लोगों की मांग है कि जिस प्रकार अन्य सरकारी विभाग को जमीन उपलब्ध कराया गया है इस तरह सरकारी कॉलेज को भी फ्री जमीन उपलब्ध कराया जाए। अगर कॉलेज बंद होता है तो काफी परेशानी होगी। बोकारो स्टील के संचार प्रमुख मणि कांत धान ने बताया कि वर्ष 2008 में 22 एकड़ जमीन का प्लीज खत्म हो चुका है रिनुअल नहीं कराया गया है, 10 करोड़ रुपया बकाया। मामला बोकारो स्टील से संबंधित नहीं है यह ते सिल मुख्यालय और सेल बोर्ड के द्वारा किया जाता है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

भाजपा ने ऊपरी असम में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज किया

गुवाहाटी, 15 जून (आईएएनएस)। आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों से पहले असम में भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आई है। सोमवार को ऊपरी असम के...

अमेरिका को जवाबदेह ठहराने में फेल रही सरकार : सुप्रिया श्रीनेत

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच हुए शांति समझौते का स्वागत करते हुए कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने केंद्र सरकार...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड के कोडरमा में रिश्तों को शर्मसार करने वाला अपराध : 6 वर्षीय पोते की हत्या पर दादी को आजीवन कारावास

25 हजार रुपये जुर्माना नहीं भरने पर उसे तीन महीने का अतिरिक्त कारावास कोडरमा : झारखंड के कोडरमा जिले की एक अदालत ने पारिवारिक रंजिश...

बिरसा मुंडा सामाजिक न्याय की खोज में राष्ट्र का मार्गदर्शन करते रहेंगे: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने मंगलवार को आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक बिरसा मुंडा को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत