गुवा थाना क्षेत्र के गंगाधर सोंसिया हत्याकांड का खुलासा, मुख्य अभियुक्त तीलू पुरती गिरफ्तार

गुवा : गुवा थाना अंतर्गत ग्राम गंगदा टोला जोजोगुटू, थाना गुवा, जिला पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा की रहने वाली सपनी सोनसिया द्वारा अपने पति गंगाधर सोंसिया की हत्या के संबंध में गुवा थाना में एक लिखित आवेदन दिया गया था।

आवेदन के आधार पर गुवा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। इस कांड में ग्राम बेतरकिया, थाना गुवा निवासी तीलू पुरती (उम्र 40 वर्ष), पिता गंगाधर पुरती को नामजद अभियुक्त बनाया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किरीबुरू अजय केरकेट्टा के नेतृत्व में अनुसंधान कार्य प्रारंभ किया गया। जांच के क्रम में गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार, थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के साथ कांड की गहन जांच की गई।

अनुसंधान के दौरान प्राथमिक अभियुक्त तीलू पुरती को उसके घर ग्राम बेतरकिया से दो स्वतंत्र साक्षियों की उपस्थिति में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त ने अपने अपराध को स्वीकार करते हुए स्वीकारोक्ति बयान भी दिया है। इस छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय केरकेट्टा, गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार, अनुसंधानकर्ता ललन कुमार मंडल, गणेश शंकर गौड़, नेमलाल महतो, सतीश कुमार सिंह सहित चाईबासा एवं गुवा थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बंडामुंडा एआरएम कार्यालय के पास गिरा ओएचई तार, दो घंटे की मशक्कत के बाद हुई मरम्मत

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा एआरएम कार्यालय के पास मंगलवार दोपहरओएचई तार अचानक टूट कर गिर पड़ा। करीब दो घंटे की कड़ी...

चाईबासा के झींकपानी में धनबाद निवासी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र की 1000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के दौरान हार्ट अटैक से मौत

चाईबासा। झींंकपानी थाना अंतर्गत कैलेंडे गांव के पास स्थित इंजीनियर कॉलेज के छात्र 22 वर्षीय विक्रम टुडू की हृदय गति रुकने से मौत हो...

अभिमत

हृदय रोग: युवाओं को भी बना रहा निशाना, रोकथाम ही सबसे कारगर इलाज

डॉ. तपन कुमार आज की भागदौड़ भरी और तनावपूर्ण जीवनशैली ने हृदय रोग को देश-दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती और जानलेवा बीमारियों में...

केके सिंह की जयंती पर जमशेदपुर में महारक्त दान शिविर

केके सिंह की जयंती पर जमशेदपुर में महारक्तदान शिविर का आयोजन। समाजसेवी के रक्तदान विषयक प्रेरक विचार और जन जागरूकता के लिए विशेष पहल।

संपादक की पसंद

मानगो बगानशाही मुर्दा मैदान में शहीद शेख भिखारी व टिकेत उमराव सिंह को दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर : बगानशाही मुर्दा मैदान में गुरुवार को शहीद शेख भिखारी व टिकेत उमराव सिंह की शहादत पर शहीद शॆख भिकारी फाउंडेशन के द्वारा...

जमशेदपुर के प्रमुख चौराहों पर स्थापित हो स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा, नशा व अपराध मुक्त हो शहर

जमशेदपुर। युवाओं के मार्गदर्शन और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर सक्रिय संयुक्त युवा संघ ने आज राष्ट्रीय युवा दिवस के पावन अवसर पर उपायुक्त...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading