गुवा थाना क्षेत्र के गंगाधर सोंसिया हत्याकांड का खुलासा, मुख्य अभियुक्त तीलू पुरती गिरफ्तार

गुवा : गुवा थाना अंतर्गत ग्राम गंगदा टोला जोजोगुटू, थाना गुवा, जिला पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा की रहने वाली सपनी सोनसिया द्वारा अपने पति गंगाधर सोंसिया की हत्या के संबंध में गुवा थाना में एक लिखित आवेदन दिया गया था।

आवेदन के आधार पर गुवा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। इस कांड में ग्राम बेतरकिया, थाना गुवा निवासी तीलू पुरती (उम्र 40 वर्ष), पिता गंगाधर पुरती को नामजद अभियुक्त बनाया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किरीबुरू अजय केरकेट्टा के नेतृत्व में अनुसंधान कार्य प्रारंभ किया गया। जांच के क्रम में गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार, थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के साथ कांड की गहन जांच की गई।

अनुसंधान के दौरान प्राथमिक अभियुक्त तीलू पुरती को उसके घर ग्राम बेतरकिया से दो स्वतंत्र साक्षियों की उपस्थिति में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त ने अपने अपराध को स्वीकार करते हुए स्वीकारोक्ति बयान भी दिया है। इस छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय केरकेट्टा, गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार, अनुसंधानकर्ता ललन कुमार मंडल, गणेश शंकर गौड़, नेमलाल महतो, सतीश कुमार सिंह सहित चाईबासा एवं गुवा थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

सांसद सुधाकर सिंह ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा कानूनी नोटिस, चंदे और खर्च का पूरा हिसाब सार्वजनिक करने की मांग

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार के बक्सर से राजद सांसद सुधाकर सिंह के वकील एडवोकेट सत्यम सिंह राजपूत ने गुरुवार को श्री राम...

जमशेदपुर में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, हर ओर दिखा उत्साह

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जमशेदपुर के जुबली पार्क समेत शहरभर में हजारों लोगों ने योग किया। विभिन्न संस्थाओं और संगठनों ने योग शिविर आयोजित कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत