समाजसेवी स्व. के. के. सिंह की स्मृति में नेत्र ज्योति महायज्ञ, 173 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन

जमशेदपुर : रेड क्रॉस के पेट्रन व समाजसेवी स्व. के. के. सिंह की स्मृति में आयोजित नेत्र ज्योति महायज्ञ – 2026 के दूसरे दिन आज नेत्र ऑपरेशन सत्र का शुभारंभ स्व. के. के. सिंह की धर्मपत्नी के. के. एजुकेशनल फाउण्डेशन ट्रस्ट की ट्रस्टी श्रीमती उर्मिला सिंह, उनकी पुत्री उषा सिंह के साथ छगनलाल दयालजी सन्स के चेयरमैन आश्विन आडेसरा, नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, समाजसेवी चन्द्रमोहन सिंह, राकेश मिश्र ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

आज ऑपरेशन सत्र के दौरान नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. मलय द्विवेदि, डॉ. विवेक केडिया, डॉ. आनन्द सुश्रुत, डॉ. विनायक एवं उनकी सहयोगी चिकित्सीय टीम ने 173 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण नेत्र रोगियों के लिए बनाये गये नये आधुनिक ऑपरेशन थियेटर में किया। आज नेत्र शिविर के दूसरे दिन ऑपरेशन योग्य 160 नेत्र रोगियों के आंखों की जांच की गयी, साथ ही उनमें से 26 नेत्र रोगियों चयन ऑपरेशन के लिए किया गया तथा शेष नेत्र रोगियों को 10 एवं 17 जनवरी को ऑपरेशन के लिए समय दिया गया। कल सोमवार को 152 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण नेत्र चिकित्सकों की टीम द्वारा किया जायेगा।

आज ऑपरेशन सत्र के दौरान रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष आशुतोष पारीक, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल की देखरेख में कार्यकर्ताओं ने शिविर में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस दौरान मोहन लाल धमोड़, सत्यनारायण अग्रवाल, कौशिक राय, अशोक घोषाल. डी. के. घोष, दीपक मित्रा, अतुल प्रियदर्शी, विधायक विश्वास, प्रकाश शर्मा, विशाल सिंह, मनोज कुमार बागड़ी, किशन अग्रवाल, राजेश मोहन प्रसाद, चन्दनाथ सरकार, श्रीराम शर्मा, नागराज रायचुरी, यूथ रेड क्रॉस के शुभम कुमार, आदित्य कुमार, शिवम कुमार, अद्वित कुमार, अनन्त कुमार, अभय कुमार ने अपनी सेवा प्रदान की।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

बिष्टुपुर पार्वती घाट के पास 17 वर्षीय किशोर हथियार के साथ पकड़ा गया, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट के समीप पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान एक 17 वर्षीय किशोर को हथियार के साथ...

कोलकाता हाई कोर्ट के जज ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर सुनवाई से खुद को किया अलग

कोलकाता, 15 जून (आईएएनएस)। कोलकाता हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति सौगता भट्टाचार्य की एकल-न्यायाधीश पीठ ने सोमवार को तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी की याचिका पर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत