टाटानगर रेलवे स्टेशन पर 6 किलो गांजा समेत दो तस्कर गिरफ्तार

जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल की उड़न दस्ता टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है. रविवार तड़के की गई कार्रवाई में आरपीएफ ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से कुल 6.08 किलो अवैध गांजा बरामद किया है. बरामद गांजा की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है.

यह कार्रवाई चक्रधरपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पी. शंकर कुट्टी के निर्देश पर की गई. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गांजा की तस्करी सुनियोजित तरीके से की जा रही थी. आरपीएफ के अनुसार तस्कर उड़ीसा के तुसरा से ट्रेन संख्या 18006 समलेश्वरी एक्सप्रेस के जरिए गांजा लेकर टाटानगर पहुंचे थे. गांजा को पटना के रास्ते बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में ले जाकर खपाने की योजना थी.

गिरफ्तार तस्करों की पहचान शर्मा यादव और सत्यनारायण साहनी के रूप में हुई है. दोनों आरोपी बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के रूपही टांड क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं.

आरपीएफ ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को बरामद गांजा के साथ अग्रिम कार्रवाई के लिए रेल थाना टाटानगर को सौंप दिया है. मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

बिहार : बांस से लदे कंटेनर के गुप्त तहखाने से 350 कार्टन विदेशी बीयर बरामद, दो गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर, 20 जून (आईएएनएस)। बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्कर तस्करी के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। मुजफ्फरपुर उत्पाद विभाग ने एक...

दिल्ली में एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड ने नशीले पदार्थों की अंतरराज्यीय सप्लाई चेन का किया भंडाफोड़

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। पूर्वी जिले के एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड ने अंतर-राज्यीय नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन का भंडाफोड़ किया है। ओडिशा के अलग-अलग...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत