नव वर्ष के मौके पर जमशेदपुर के जुबिली पार्क में उमड़ी सैलानियों की भारी भीड़

जमशेदपुर: शहर के हृदय स्थल में स्थित ऐतिहासिक जुबिली पार्क गुरुवार को साल 2026 के पहले दिन सैलानियों से गुलजार नजर आया। प्रत्येक वर्ष की भांति स्थानीय और समीपवर्ती राज्यों से काफी संख्या में सैलानी जमशेदपुर पहुंचे।

गुनगुनी धूप और खुशनुमा मौसम का लाभ उठाने के लिए बड़ी संख्या में लोग परिवार और दोस्तों के साथ पार्क पहुंचे। कहीं पिकनिक का आनंद लिया गया तो कहीं जंगल सफारी और हरियाली के बीच घूमते हुए लोग सुकून के पल बिताते दिखे।

आपको बता दें कि प्रत्येक वर्ष सर्दियों के मौसम में टाटा प्रबंधन की ओर से जुबिली पार्क को विशेष रूप से सैलानियों के लिए सजाया-संवारा जाता है। आकर्षक लैंडस्केपिंग, रंग-बिरंगे फूल, हरी-भरी घास और साफ-सुथरा वातावरण इसकी सुंदरता को और भी बढ़ा देता है।

वैसे तो जुबिली पार्क साल भर पर्यटकों से भरा रहता है, लेकिन सर्दियों में इसकी खूबसूरती अपने चरम पर होती है। यही वजह है कि इस मौसम में न सिर्फ जमशेदपुर के लोग, बल्कि दूसरे राज्यों से भी पर्यटक यहां खिंचे चले आते हैं। इस साल भी पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल और ओडिशा से बड़ी संख्या में सैलानी जुबिली पार्क पहुंच रहे हैं और इसकी मनोरम वादियों का आनंद उठा रहे हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिहार कैबिनेट की बैठक में 29 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई निर्णय

पटना, 17 जून (आईएएनएस)। बिहार कैबिनेट की बुधवार को हुई बैठक में प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई निर्णय लिए गए...

कोलकाता में ममता बनर्जी की विरोध पदयात्रा रही फीकी, प्रस्तावित जनसभा रद्द

कोलकाता, 17 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को राज्यभर में हाल ही में...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में नशा मुक्ति अभियान को मिली रफ्तार, डीसी-एसएसपी ने जागरूकता रथ को किया रवाना

जमशेदपुर : नशापान के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार के निर्देश पर जिले में 10 जून से 25 जून तक विशेष...

अजमेर कोर्ट ने अफीम तस्करी मामले में दोषी को 10 साल की सजा सुनाई

अजमेर, 12 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को बड़ी सफलता मिली है। एनसीबी की जयपुर जोनल यूनिट...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत