राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा-बच्चों को ताली बजाने से मना किया गया या उन्हें लगी है भूख

सरायकेला : NIT जमशेदपुर का 15 वां दीक्षांत समारोह विवादों में घिर गया है. ऐसा हम नहीं बल्कि दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंची महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन के दौरान सबको सकते में डाल दिया है.

दरअसल राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि जिन बच्चों को मेडल और डिग्री दी गई है उसे देखकर अन्य छात्र- छात्राओं को खुशी नहीं हो रही है. ऐसा लग रहा है कि उन्हें तालियां बजाने से या तो मना किया गया है, या उन्हें भूख लग गई है.

हालांकि यह महामहिम का व्यंग्य हो सकता है. मगर महामहिम ने कार्यक्रम में मौजूद छात्र- छात्राओं को यह कहकर ताली बजाने पर विवश कर दिया कि देने वाला ही पाता है. आज अगर आप उनके लिए तालियां बजाएंगे तो कल आपके लिए भी बजेगा. उसके बाद पूरा सभागार तालियाें से गूंज उठा. मगर कार्यक्रम को लेकर कहीं ना कहीं कुछ विवाद जरूर है. जिसे प्रबंधन दबाना चाह रहा है, मगर राष्ट्रपति ने उसे महसूस कर लिया और खुले मंच से इसे जोर देकर सबका ध्यान आकृष्ट करा दिया है.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

ग्रामीण सड़कों को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: सरकार ने वित्त वर्ष 2027 में 26,474 किमी नई सड़कों के निर्माण का लक्ष्य, 18,907 करोड़ रुपए का...

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 में ग्रामीण सड़क संपर्क को और मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया...

वेस्टर्न रेलवे की घोषणा- नीट परीक्षा के दिन कोई ‘जंबो ब्लॉक’ नहीं होगा

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। 21 जून यानी रविवार को होने जा रही नीट की परीक्षा को लेकर वेस्टर्न रेलवे ने बड़ा कदम उठाया...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत