बिहार का हिजाब प्रकरण : 20 दिसंबर को नौकरी ज्वाइन करेंगी डा. नुसरत परवीन

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से एक सार्वजनिक कार्यक्रम में आयुष चिकित्सक नुसरत परवीन का हिजाब खींचने का वीडियो वायरल होने के बाद, यह चर्चा तेज थी कि वह अपमानित महसूस कर रही हैं और नौकरी ज्वाइन नहीं करेंगी। दो दिनों तक इस मामले में देशभर में खूब सियासत हुई। अब इस मामले में अब बड़ा खुलासा हुआ है। राजकीय तिब्बी कॉलेज एवं अस्पताल के प्राचार्य (प्रिंसिपल) मो. महफूजर रहमान ने मीडिया को जानकारी दी है कि नुसरत परवीन कल, यानी 20 दिसंबर 2025 को अपनी नौकरी ज्वाइन करेंगी।

नुसरत की दोस्त ने क्या खुलासा किया?

नुसरत प्रवीण ने गवर्नमेंट तिब्बी कॉलेज से पढ़ाई की है। वहां के प्रिंसिपल मो. महफूज़र रहमान ने मीडिया को दी जानकारी देते हुए बताया कि नुसरत प्ररवीन कल अपनी नौकरी ज्वाइन करेगी। हिजाब प्रकरण के बाद नौकरी न ज्वाइन करने की चर्चा हो रही थी। बिल्किश प्ररवीन जो नुसरत की दोस्त है। उनसे तिब्बी कॉलेज के प्राचार्य ने बात की है। उन्होंने कहा कि कल 20 दिसंबर को नुसरत डॉक्टर की नौकरी ज्वाइन करेंगी. 20 दिसंबर को सुबह 10 से 11 बजे के बीच उनकी ज्वानिंग होगी। नुसरत पटना सदर PHC में ज्वाइन करेंगी।

कहां से शुरू हुआ विवाद

बिहार की राजधानी पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1283 आयुष डॉक्टरों (आयुर्वेदिक, होमियोपैथिक और यूनानी) को नियुक्ति पत्र दिया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय पहुंचे थे।

इस दौरान जब एक-एक कर नवनियुक्त आयुष चिकित्सकों को नियुक्त पत्र सौंपा जा रहा था, तभी महिला डॉक्टर नुसरत परवीन की बारी आयी।नुसरत ने अपने चेहरे पर हिजाब लगा रखा था। महिला डॉक्टर नुसरत वहां पहुंची तो पहले नीतीश कुमार ने उन्हें नियुक्त पत्र दिया। फिर नीतीश कुमार ने महिला डॉक्टर से कहा ये क्या लगाए हो और उनका हिजाब खींच दिया, जिसके बाद विवाद शुरू हुआ विपक्षी नेताओं के निशाने पर CM नीतीश आ गए। अब तक देशभर के दर्जनभर नामचीन लोगों ने प्रतिक्रिया व्यक्त की थी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

दिल्ली के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने पहले मुख्यमंत्री चौधरी ब्रह्म प्रकाश के योगदान को याद किया

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के पहले मुख्यमंत्री चौधरी ब्रह्म प्रकाश को श्रद्धांजलि...

झारखंड में उन्नत नेत्र शल्य चिकित्सा केंद्र ‘दृष्टि’ की शुरुआत

रांची, 16 जून (आईएएनएस)। ऑपरेशन दृष्टि के तहत एक बड़े स्वास्थ्य सेवा अभियान में, भारतीय सेना और भारतीय वायुसेना की एक विशेष नेत्र चिकित्सकीय...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

शैक्षणिक संस्थान शिक्षा के केंद्र, राजनीतिक मंच नहीं: फखरुल चंद हसन

लखनऊ, 13 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल चंद हसन ने शिक्षण संस्थानों में राजनीतिक गतिविधियों को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा...

राजनगर में आयरन लदे दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौत

राजनगर : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह डीवीसी के समीप आयरन लदे दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत में एक चालक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत