जमशेदपुर में चौकीदारों को सौंपा गया नियुक्ति पत्र, उपायुक्त ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत चौकीदार के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को आज समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने 25 नवनियुक्त चौकीदारों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मौके पर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, एडीसी भगीरथ प्रसाद, एसडीएम धालभूम सह स्थापना उप समाहर्ता चन्द्रजीत सिंह व अन्य पदाधिकारी-कर्मी उपस्थित रहे।

उपायुक्त ने इस अवसर पर कहा कि चौकीदार ग्रामीण एवं स्थानीय प्रशासन की महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सूचनाओं के त्वरित संप्रेषण तथा प्रशासनिक कार्यों में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी नवनियुक्त कर्मियों से कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नवनियुक्त चौकीदार अपने कार्यक्षेत्र में प्रशासन और जनता के बीच सेतु बनकर कार्य करेंगे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस बल के इंस्पेक्टर सूर्या तुबिद की हृदयाघात से मौत

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस बल के इंस्पेक्टर सूर्या तुबिद (58) का निधन हृदयगति रुकने से हो गया। वे टोन्टो थाना अंतर्गत हाथीमंडा...

डॉ. ऋचा अंगिक AOMI इंडिया चैप्टर की लीड नेशनल टीम में शामिल

विशाखापत्तनम/जमशेदपुर : जमशेदपुर की प्रमुख मैक्सिलोफेशियल सर्जन डॉ. ऋचा अंगिक को एसोसिएशन ऑफ ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल इम्प्लांटोलॉजिस्ट्स (AOMI)इंडिया चैप्टर की लीड नेशनल टीम में...

अभिमत

हृदय रोग: युवाओं को भी बना रहा निशाना, रोकथाम ही सबसे कारगर इलाज

डॉ. तपन कुमार आज की भागदौड़ भरी और तनावपूर्ण जीवनशैली ने हृदय रोग को देश-दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती और जानलेवा बीमारियों में...

केके सिंह की जयंती पर जमशेदपुर में महारक्त दान शिविर

केके सिंह की जयंती पर जमशेदपुर में महारक्तदान शिविर का आयोजन। समाजसेवी के रक्तदान विषयक प्रेरक विचार और जन जागरूकता के लिए विशेष पहल।

संपादक की पसंद

जमशेदपुर भाजपा महानगर में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम, 17 मंडल अध्यक्षों की घोषणा

जमशेदपुर : जमशेदपुर भाजपा महानगर संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए कुल 28 मंडलों में से 17 मंडल...

मुसाबनी में पत्नी की हत्या मामले में पति गिरफ्तार

जमशेदपुर। मुसाबनी थाना क्षेत्र में मिली महिला के शव के मामले में पुलिस ने हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतका के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading