जमशेदपुर में चौकीदारों को सौंपा गया नियुक्ति पत्र, उपायुक्त ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत चौकीदार के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को आज समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने 25 नवनियुक्त चौकीदारों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मौके पर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, एडीसी भगीरथ प्रसाद, एसडीएम धालभूम सह स्थापना उप समाहर्ता चन्द्रजीत सिंह व अन्य पदाधिकारी-कर्मी उपस्थित रहे।

उपायुक्त ने इस अवसर पर कहा कि चौकीदार ग्रामीण एवं स्थानीय प्रशासन की महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सूचनाओं के त्वरित संप्रेषण तथा प्रशासनिक कार्यों में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी नवनियुक्त कर्मियों से कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नवनियुक्त चौकीदार अपने कार्यक्षेत्र में प्रशासन और जनता के बीच सेतु बनकर कार्य करेंगे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

‘जनविश्वास को नुकसान पहुंचाने वालों पर करूंगा कानूनी कार्रवाई’, आकाश यादव की शिकायत पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव कानूनी मुसीबत में फंस सकते हैं। उनके खिलाफ आकाश यादव ने...

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले रोहित मुखिया के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

इस साल सामान्य से कम होगी बारिश, देशभर में धीमी रहेगी मानसून की रफ्तार

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को कहा कि इस वर्ष देश में सामान्य से कम बारिश होने...

वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम में डीबीएमएस की मेघा कुमारी ने किया झारखंड का प्रतिनिधित्व

जमशेदपुर : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्रा मेघा कुमारी ने जमशेदपुर का मान बढ़ाया है। हिमाचल प्रदेश के रिकांगपिओ में मेरा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत