मुख्यमंत्री भइया प्रणाम, नीतीश कुमार को 10 लाख महिलाओं का एक साथ आशीर्वाद…

भागलपुर । ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के अंतर्गत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर कमलों से बिहार की 10 लाख जीविका दीदियों को 10-10 हजार रुपए प्रति लाभार्थी की दर से कुल 1,000 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई। इनमें भागलपुर जिले की भी 10 हजार से अधिक महिलाएं शामिल हैं। भागलपुर जिले में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अन्तर्गत अब तक कुल 4 लाख 28 हजार 86 महिलाओं को लाभान्वित किया जा चुका है, जिससे इन लाभान्वित महिलाओं के खाते में कुल 428.086 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए। शुक्रवार को आयोजित किए गए कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक अतिरिक्त महिलाएं इस योजना के तहत लाभान्वित हुईं, जिससे उनके बैंक खातों में 10 करोड़ रुपए से अधिक राशि भेजी गई।

बेतिया के तौलाहा पंचायत की रहने वाली सुमित्रा देवी ने कहा ‘मुख्यमंत्री भइया के प्रणाम। बड़ी खुशी होत बा कि हमनी के बीच में अपने आइल बानी। जे हमनी के 10 हजार रुपया मिलल रहे, ओकरा से किराना के दुकान खोलले बानी। हमर बेटी के मैट्रिक में फर्स्ट आइल रही, ओकरा 10 हजार रुपया भइया (नीतीश) के तरफ से आइल रहल। हमार पति जीविका से लोन लेके 50 हजार में नया दुकान खोलले बाड़न। हमरा ही बुजुर्ग लोग के जे पेंशन मिलेगा, ओकरा से उनका इलाज हो जाता है।’

मुख्यमंत्री भइया, बड़ा अच्छा लगा- फूलन कुमारी
माननीय नीतीश भइया को भागलपुर से फूलन कुमारी जगदीशपुर जिला भागलपुर की निवासी आपको बधाई देते हैं। आपही के नेतृत्व और पहल के चलते बिहार की महिला घर से बाहर निकलीं। जीविका ने तो हमलोगों को आत्मनिर्भर बना दिया। भइया को मैं बताउं कि जब मैं जीविका में नहीं थे तो अपना फैसला खुद नहीं ले पाते थे। पति पर निर्भर रहना पड़ता था। इसी बीच मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से 10 हजार मिला और कुछ जीविका से लोन लिया और कपड़े की दुकान खोली। अब मेरा परिवार और बढ़िया से चल रहा है। आप दो लाख और दे देंगे तो हम दुकान पर काउंटर से लेकर रैक तक सब लगाएंगे।

जिला मुख्यालय स्थित समीक्षा भवन के अलावा सभी प्रखंड मुख्यालयों एवं जीविका संकुल संघों में कार्यक्रम का लाइव वीडियो प्रसारण किया गया। भागलपुर के समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह की उपस्थिति में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में जीविका दीदी शामिल हुईं।
इस दौरान भागलपुर की फूलन कुमारी, जो ओम जीविका सहायता समूह की दीदी हैं, ने मुख्यमंत्री को महिलाओं को रोजगार एवं उद्यम के लिए सहायता राशि उपलब्ध कराने के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। यहां बड़ी संख्या में जीविका दीदियां उपस्थित रहीं।
भागलपुर जिले में अब तक 35,478 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जा चुका है। इन स्वयं सहायता समूहों से कुल 4 लाख 30 हजार 985 महिलाएं जुड़ गई हैं। बता दें कि पिछले दो माह में एक लाख से अधिक नए सदस्य जीविका स्वयं सहायता समूह की सदस्य बनीं और 7 हजार से अधिक नए स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की वजह से महिलाएं जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ने को इच्छुक हुई हैं।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना बिहार सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है। राज्य सरकार द्वारा 29 अगस्त 2025 को इस योजना की शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है, जिससे वे स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बन सकें एवं अपने परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त बना सकें। जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़े प्रत्येक परिवार की एक महिला सदस्य को इस योजना के तहत लाभान्वित किया जा रहा है। प्रत्येक लाभार्थी महिला के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 10-10 हजार रुपए की राशि प्रदान की जा रही है। इस राशि से महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। इस योजना से महिलाओं के साथ-साथ परिवार की आमदनी बढ़ेगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

राजस्थान: कोर्ट ने नशीले पदार्थ की तस्करी से जुड़े एनसीबी मामले में 6 लोगों को ठहराया दोषी, 15 साल की सुनाई सजा

जयपुर, 19 जून (आईएएनएस)। राजस्थान की भरतपुर कोर्ट ने नशीले पदार्थ की तस्करी से जुड़े एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) मामले में 6 लोगों को...

‘वीबी-जी राम जी’ एक्ट लागू करने के लिए देशभर में 100 से अधिक अधिकारियों को तैनात करेगी सरकार

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। 'विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार व आजीविका गारंटी मिशन-ग्रामीण' (वीबी-जी राम जी) अधिनियम देश के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में 1...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

NIT जमशेदपुर में पीएचडी दाखिले की तैयारी तेज, प्रवेश समिति का गठन, 13 जुलाई को होगी प्रवेश परीक्षा

प्रो. एमके सिन्हा बने प्रवेश समिति के अध्यक्ष, 145 सीटों पर होगा नामांकन21 जून तक आवेदन, 400 से अधिक आवेदन मिले, दाखिले की...

बिहार: एक घंटे की बारिश से सासाराम सदर अस्पताल में भरा पानी, आलोचनाओं का सिलसिला शुरू

पटना, 13 जून (आईएएनएस)। बिहार में भारी बारिश की पहली लहर ने भीषण गर्मी से राहत दिलाई, लेकिन इसने रोहतास जिले के सासाराम सदर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत