हां हम बिहारी हैं जी, थोड़े संस्कारी हैं जी, गुनगुनाकर मनोज तिवारी ने नीतीश के सीएम बनने पर जताई खुशी

पटना । बिहार में गुरुवार को नीतीश कुमार ने 10वीं बार सीएम पद की शपथ ली। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, भाजपा सांसद मनोज तिवारी और भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने खुशी जाहिर की है और बिहार की जनता का आभार व्यक्त किया है। मनोज तिवारी ने कहा कि हम आभारी हैं बिहार की जनता के जिन्होंने 10वीं बार हमें इस जिम्मेदारी के लिए चुना। अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने हां हम बिहारी हैं जी, थोड़े संस्कारी हैं जी गाना गुनगुनाकर भी दिखाया। वहीं भोजपुरी सिंगर और बीजेपी के स्टार प्रचारक के रूप में काम करने वाले पवन सिंह ने कहा कि बस मुंह से यही निकल रहा है, आभार बिहार, जय बिहार।

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने खुशी जताते हुए बिहार की जनता को जीत का श्रेय दिया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लोगों ने एनडीए पर जो विश्वास जताया, उससे बिहार की प्रगति की राह प्रशस्त हुई है। पीएम मोदी जी का नेतृत्व और नीतीश कुमार की सरकार मिलकर अगले पांच सालों में जो काम बिहार में करेगी, वो विकास का परिचय बनेगा और पूरे देश में जाना जाएगा।

उन्होंने कहा कि मैं बिहार की जनता को इस ऐतिहासिक दिन पर बधाई देती हूं। उन्होंने बिहार के विकास के लिए आने वाली पीढ़ी के लिए ये फैसला किया है और आगे यही विकास बिहार की पहचान बनेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के साथ सोशल मीडिया पर भी नीतीश कुमार की तारीफ की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शपथ ग्रहण समारोह की फोटो पोस्ट की और लिखा कि नीतीश कुमार जी को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई। वे एक अनुभवी प्रशासक हैं और कई वर्षों से सुशासन का उनका ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा रहा है। उनके आगामी कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नीट यूजी 2026 की निष्पक्षता के लिए केंद्र का सख्त कदम, 22 जून तक ‘टेलीग्राम’ पर अस्थायी रोक

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। परीक्षा से जुड़ी धोखाधड़ी को रोकने के लिए एक बड़े कदम के तहत, केंद्र सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी...

सभी जनता के मत से जीते हैं, सयानी घोष को स्वतंत्र होने का अधिकार है: दिलीप घोष

न्यू टाउन, 16 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने रेड रोड नमाज और सयानी घोष समेत कई मामलों पर प्रतिक्रिया...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

मानगो फ्लाइओवर का केंद्रीय मंत्री ने किया निरीक्षण, इस साल तक अंत दौड़ेंगे वाहन

जमशेदपुर। शहर की बहुप्रतीक्षित मानगो फ्लाइओवर (एलिवेटेड कॉरिडोर) परियोजना का बुधवार को केंद्रीय कोयला और खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने निरीक्षण किया।...

जमशेदपुर की 535 अवैध बिल्डिंगों को हाईकोर्ट में बनाया गया प्रतिवादी

जमशेदपुर अक्षेस क्षेत्र में मानचित्र विचलन और बिना स्वीकृति निर्माण से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने 535 भवनों को प्रतिवादी बनाने का आदेश दिया है। मामला पीआईएल संख्या 7877/2025 से संबंधित है।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत